सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान मयंक अग्रवाल को नहीं भुवनेश्वर कुमार को होना चाहिए, पूर्व खिलाड़ी का बयान
आईपीएल नीलामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान की नियुक्ति करनी है। कप्तान को लेकर आकाश चोपड़ा की तरफ से अहम सुझाव आया है।

Sunrisers Hyderabad: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ बेहतरीन खिलाड़ी अपने साथ शामिल किये हैं। मयंक अग्रवाल को भी हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अग्रवाल को हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। इस बीच आकाश चोपड़ा ने हैदराबाद के कप्तान को लेकर बयान दिया है। आकाश चोपड़ा ने बताया है कि किस खिलाड़ी को हैदराबाद का कप्तान बनाना चाहिए।
अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि मयंक अग्रवाल एक विकल्प हैं लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान भुवनेश्वर कुमार को बनाना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि मयंक अग्रवाल अच्छा खेलते हैं लेकिन एक साल बतौर कप्तान वह अच्छा नहीं खेल पाए हैं। उनके लिए यह ठीक नहीं था है, इसलिए एक बार से उनके ऊपर दबाव क्यों डालना है।
चोपड़ा ने हैदराबाद टीम का विश्लेषण करते हुए कहा कि उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने काफी शानदार टीम बनाई है। उन्होंने विशेषज्ञ खिलाड़ियों के बारे में सोचते हुए पैसे लगाए हैं। उन्होंने यह सोचा कि ऑल राउंडरों की कमी प्रभावशाली खिलाड़ियों से पूरी की जा सकती है।
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल के लिए बोली लगाते हुए सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ हैदराबाद की बिड वॉर देखने को मिली। हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8 करोड़ 25 लाख रूपये की बड़ी रकम के साथ खरीद लिया। मयंक अग्रवाल के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव भी है। देखना होगा कि उनको यहां भी यह जिम्मेदारी मिलती है या नहीं।
सनराइजर्स हैदराबाद में ये खिलाड़ी हैं
हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विव्रांत शर्मा, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक डागर, नितीश कुमार रेड्डी, अकील होसैन, अनमोलप्रीत सिंह, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications