'ये बेशर्म लोग तुम्हारा फायदा उठाते हैं, दिखावे से दूर रहो', सुनील गावस्कर ने महिला क्रिकेटरों को किया सावधान!

Sunil Gavaskar Warns World Cup players: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। गावस्कर ने हाल ही में आईसीसी महिला विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को एक कड़ी चेतावनी दी है। गावस्कर ने कहा है कि टीम को उन वादों पर बहुत अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए जो जीत के बाद कई लोगों और ब्रांडों द्वारा किए गए हैं, क्योंकि ये वादे अक्सर पूरे नहीं होते।

वर्ल्ड कप जीत भारत ने रचा इतिहास (Sunil Gavaskar Warns World Cup players)

भारतीय महिला टीम ने 2005 और 2017 के बाद आखिरकार अपना पहला आईसीसी विश्व कप ख़िताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। बीसीसीआई ने विजेता टीम के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही आईसीसी की ओर से 40 करोड़ की इनामी राशि भी मिली है। वहीं कई राज्य सरकारों ने भी महिला क्रिकेटरों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की है।

Sunil Gavaskar 1

फ्री पब्लिसिटी के लिए झूठे वादे

हालांकि, गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा कि भारत में कई विज्ञापनदाता, ब्रांड और व्यक्तिगत लोग विजेताओं की सफलता पर सवार होकर अपने लिए फ्री पब्लिसिटी पाने की जल्दी में रहते हैं। गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा कि लड़कियों को बस एक बात कहूंगा। अगर आपको किए गए कुछ वादे नहीं मिलते हैं, तो निराश न हों। भारत में विज्ञापनदाता, ब्रांड और व्यक्ति तुरंत इसका फायदा उठाते हैं और विजेताओं के कंधे पर चढ़कर अपने लिए मुफ्त प्रचार पाने की कोशिश करते हैं।

गावस्कर के साथ हो चुका है ऐसा

उन्होंने आगे कहा कि बधाई देने वाले पूरे पन्ने के विज्ञापनों और होर्डिंग्स को देखिए। जब तक वे टीम और व्यक्तिगत खिलाड़ियों के प्रायोजक नहीं हैं, तब तक बाकी सभी केवल अपने ब्रांड या खुद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं और उन लोगों को कुछ नहीं दे रहे हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को गौरव दिलाया है। गावस्कर की यह चेतावनी उनके निजी अनुभव पर आधारित है। उन्होंने बताया कि 1983 में विश्व कप जीतने वाली पुरुष टीम को भी कई पुरस्कारों का वादा किया गया था, जो आज तक पूरे नहीं हुए।

उन्होंने याद करते हुए बताया कि 1983 की टीम से भी कई वादे किए गए थे, जिनकी मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। लगभग सभी वादे कभी पूरे नहीं हुए। मीडिया को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि वे बड़े-बड़े घोषणाओं को छापने में खुश थे। यह महसूस नहीं कर रहे थे कि इन बेशर्म लोगों द्वारा उनका भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए लड़कियों, परेशान मत होना अगर ये बेशर्म लोग तुम्हारी जीत का इस्तेमाल खुद को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+