VIDEO: 'टिकट दिला दो जमील भाई', सुनील गावस्कर पर चढ़ा धुरंधर का बुखार! राकेश बेदी से लगाई मदद की गुहार

Sunil Gavaskar want Dhurandhar 2 tickets: भारत में 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है। लेकिन फिलहाल पूरा हिंदुस्तान धुरंधर के खुमार में डूबा है। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस दमदार कलेक्शन कर रही है। इसके बावजूद फिल्म की टिकट फैंस को मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सुनील गावस्कर को नहीं मिल रही फिल्म का टिकट (Sunil Gavaskar want Dhurandhar 2 tickets)

भारतीय महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने फिल्म का टिकट नहीं मिलने पर एक्टर राकेश बेदी से मदद मांगी है। फिल्म में 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इस दिलचस्प वाकये का खुलासा किया है। बेदी ने बताया कि कल मेरी मुलाकात भारतीय खेल जगत के महान व्यक्तित्व सुनील गावस्कर जी से हुई।

Sunil Gavaskar 1

राकेश बेदी से मांगी मदद

उन्होंने मुझसे कहा कि राकेश जी, मुझे फिल्म के टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। हर तरफ हाउसफुल है, कृपया मेरे लिए कुछ टिकटों का इंतजाम कर दीजिए। बेदी ने आगे कहा कि वे अब 'लिटिल मास्टर' के लिए टिकट अरेंज करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में बॉलीवुड के पिछले सभी कीर्तिमानों को पीछे छोड़ दिया है।

सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है धुरंधर

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है। दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा में यह रिकॉर्ड इसी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'धुरंधर' के नाम है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे सितारों की मौजूदगी ने इसे एक मेगा कैनवस फिल्म बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+