'उसे इसके बारे में सोचना होगा' जल्दी आउट हो रहे रोहित को गावस्कर ने दी सलाह

नई दिल्ली। भारत के कप्तान रोहित शर्मा को पुल शॉट खेलना बहुत पसंद है और यह उनके लिए बहुत अधिक बार उपयोगी रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में वही शॉट उनके लिए अनलकी साबित हुआ है, खासकर टेस्ट में। तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद से उन्हें परेशान करने की कोशिश की। मोहाली टेस्ट के दौरान श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में भी ऐसा ही हुआ था और भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि भारत के कप्तान को अपनी पारी में इस तरह के और अधिक शॉट नहीं खेलने चाहिए। पहले टेस्ट के पहले घंटे में जब 29 रन पर खेल रहे थे तो लाहिरू कुमारा ने शाॅर्ट गेंद से उन्हें आउट किया।

Sunil Gavaskar

कुमारा शुरू में रन लुटाते दिखे, लेकिन उन्होंने रोहित को उछाल भरी गेंदें फेंकना जारी रखा। गावस्कर का मानना ​​है कि रोहित शर्मा को अब अपना पसंदीदा शॉट खेलने से पहले दो बार सोचना चाहिए क्योंकि गेंदबाज उन्हें शॉर्ट डिलीवरी के साथ आउट करना चाहते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "उसे इसके बारे में सोचना होगा। आप तर्क दे सकते हैं कि यह एक ताकत भरा शॉट है लेकिन यह एकमात्र शॉट नहीं है। उसके पास और भी बहुत कुछ है। अब हर गेंदबाज जिसके पास थोड़ी सी गति है, वो यही सोचेगा कि अगर मुझे एक-दो छक्के या चौके पड़ भी जाते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक मौका होगा जब रोहित गेंद को हवा में मारेगा।''

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा को बीच में सेट होने तक शॉट खेलने से खुद को नियंत्रित करना पड़ सकता है। कई मौकों पर, भारतीय कप्तान अपनी पारी शुरू करने के बाद पुल खेलते हुए आउट हुए हैं, जिससे बड़ा स्कोर करने से चूक गए। गावस्कर ने कहा, "रोहित को ऐसे कम शाॅट खेलने पर काम करना होगा। अगर वह अभी भी सोचते हैं कि इन शाॅट से बचना उसके पक्ष में काम कर रहे हैं, तो खेलते रहें लेकिन इस समय वे शाॅट उनके पक्ष में काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए हो सकता है कि वह इसे कोल्ड हस्टोरेज में रख दें, जब तक कि वह 80,90, 100 रनों तक ना पहुंच जाएं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+