शुभमन, श्रेयस या पंत, गावस्कर ने चुन लिया अगला कप्तान, बोले- इसमें है धोनी-रोहित-विराट जैसी लीडरशिप की झलक

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है- भारत का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा? क्रिकेट के गलियारों में कई नामों की चर्चा है, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस रेस में शुभमन गिल को सबसे आगे बताया है। उनका मानना है कि गिल में लीडरशिप की वो क्वालिटी हैं जो किसी टेस्ट कप्तान के लिए जरूरी होती हैं।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स की प्रेस रूम बातचीत में कहा कि, 'शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत- तीनों में कप्तानी की क्षमता है, लेकिन गिल मैदान पर सबसे ज्यादा इन्वॉल्व (involved) नजर आते हैं। वह फैसले लेने में तुरंत एक्टिव रहते हैं और मैदान पर उनकी बॉडी लैंग्वेज भी कप्तानी जैसी लगती है।'

Shubman Gill Rishabh Pant

गिल में क्या खास देखा गावस्कर ने?
गावस्कर ने कहा कि गिल में महेंद्र सिंह धोनी की रणनीतिक समझ, रोहित शर्मा की तरह ठहराव और विराट कोहली की तरह आक्रामकता है। गिल में इन तीनों की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि, 'जब कोई फैसला लेना होता है, गिल तुरंत अंपायर से बात करते हैं। वह बहुत ज्यादा मैदान में डूबे रहते हैं, यही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।'

अन्य विकल्प भी दमदार
गावस्कर ने श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की कप्तानी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'पंत विकेट के पीछे रहते हुए भी बेहद इन्वॉल्व रहते हैं, जबकि अय्यर ने भी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छी कप्तानी की है। तीनों ने पॉजिटिव लीडरशिप दिखाई है, लेकिन गिल थोड़े आगे दिखते हैं।

गिल का कप्तानी अनुभव
25 साल के शुभमन गिल ने पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे में भारत की टी20 टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा, वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान के रूप में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनने के बाद 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

बुमराह ने रेस से हटाया नाम
शुरुआत में जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट कप्तानी के एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन Sky Sports की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट (थकान और इंजरी रिस्क) को देखते हुए खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है। माना जा रहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

क्या होगा BCCI का अगला कदम?
अब जब कप्तान की कुर्सी खाली है और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से हेडिंग्ले (लीड्स) में टेस्ट सीरीज शुरू होनी है, तो बीसीसीआई को जल्द फैसला लेना होगा। गावस्कर जैसे दिग्गज की राय शुभमन गिल के पक्ष में जाती दिख रही है। देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड किसे भारत का अगला रेड बॉल लीडर नियुक्त करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+