अहमदाबाद टेस्ट से पहले सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दी अहम सलाह, बताया कि कहां हो रही है गलती?

सुनील गावस्कर ने कहा है कि जब आप बल्लेबाजी करते हैं तो ऊपर वाला हाथ बल्ले का गाइड करता है और नीचे वाला हाथ स्पीड तय करता है। इसलिए आपको नीचे वाले हाथ से हैंडल को हल्का पकड़ना होगा।

Sunil Gavaskar

अहमदाबाद टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को टर्निंग ट्रैक पर बल्लेबाजी करने के लिए एक अहम सलाह दी है। गावस्कर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया है कि भारतीय बल्लेबाज अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीन टेस्ट मैच में क्या गलती कर रहे हैं? गावस्कर ने कहा है कि जब आप बल्लेबाजी करते हैं तो ऊपर वाला हाथ बल्ले का गाइड करता है और नीचे वाला हाथ स्पीड तय करता है। इसलिए आपको नीचे वाले हाथ से हैंडल को हल्का पकड़ना होगा। ऊपर वाला हाथ बल्ले को नीचे लाएगा जैसा आप चाहते हैं, या तो सीधे या पैड के अक्रॉस खेल सकते हैं।

क्या गलती कर रहे हैं भारतीय बल्लेबाज?

सुनील गावस्कर ने आगे कहा है कि बल्लेबाज को गेंद आने से पहले थोड़ा सा झुकना चाहिए, उससे आपको गेंद के करीब पहुंचने में मदद मिलती है, जिस तरह विकेटकीपर गेंद के साथ उपर आता है उसी तरह बल्लेबाज को भी थोड़ा सा झुकना चाहिए और फिर बॉल के साथ एंगल की लाइन में आना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि ऐसा करने से आपको यह पता चल जाएगा कि आपको कौन सी गेंद को खेलना है और किसे छोड़ना है, कितना आगे जाना है और कितना बैकफुट पर जाना है। गावस्कर ने कहा कि अभी तक सीरीज में टर्नर ट्रैक पर सीधे खड़े रहने का फायदा नहीं मिला है, यदि आप कीपर की तरह थोड़ा झुककर खेलेंगे तो उछाल को समझने में मदद मिलेगी।

गावस्कर ने अपनी आखिरी टेस्ट पारी को किया याद

सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को एक सलाह देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ खेली अपना एक क्लासिक पारी को याद किया है। गावस्कर ने यह पारी पाकिस्तान के खिलाफ मार्च 1987 में खेली थी। बैंगलोर में भारत और पाकिस्तान के बीच पांचवा टेस्ट मैच खेला जा रहा था, जिसकी दूसरी पारी में गावस्कर ने 264 गेंदों में 96 रन की पारी खेली थी। अपनी उस पारी को याद करते हुए गावस्कर ने कहा है कि जावेद मियांदाद मुझे आउट करने के लिए सिली पॉइंट पर खड़े थे, लेकिन मैं उस मैच में उसी तरीके से खेल रहा था, जो मैं बता रहा हूं, मैंने बल्ले को थोड़ा उपर से पकड़ा था। ऐसा करने से टर्निंग ट्रैक पर बल्लेबाज को फायदा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+