Sunil Chettri: जल्द पापा बनने वाले हैं कप्तान सुनील छेत्री, पत्नी को फ्लाइंग किस करते हुए फैंस को दी खुशखबरी
Vanuatu vs India: टरकांटिनेंटल कप के मुकाबले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर भारत को बड़ी जीत दिला दी है।
Intercontinental Cup 2023 final, Vanuatu vs India: भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के गोल के दम पर भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप में सोमवार को शानदार जीत हासिल की। भारत की इस जीत के हीरो सुनील छेत्री रहे। भारत के लिए मैच विनिंग गोल करने के बाद सुनील छेत्री ने मैदान पर अनोखे अंदाज में इसका जश्न मनाया।
फाइनल में पहुंची भारत: सोमवार को वनुआतु को 1-0 से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। वनुआतु के खिलाफ इस अहम मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पूरे मैच के दौरान हावी रही और वनुआतु को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने इस पूरे मैच के दौरान सिर्फ एक ही गोल दागा जो जीत के लिए काफी रहा।

छेत्री ने दागा गोल: टरकांटिनेंटल कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। सुनील छेत्री ने मैच के 81वें मिनट में शुभाशीष बोस की मदद से गोल पोस्ट में गेंद को डालने का काम किया। सुनील छेत्री के इस गोल ने भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी।
पिता बनने वाले हैं छेत्री: गोल करने के बाद सुनील छेत्री ने मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। गोल के साथ ही उन्होंने अपने पिता बनने की जानकारी भी फैंस को दी। इस दौरान उनकी वाइफ सोनम भट्टाचार्य भी स्टैंड में मौजूद थीं। उन्होंने गेंद को अपनी टी-शर्ट के अंदर डाल कर अपनी पत्नी को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने पत्नी को फ्लाइंग किस करते हुए अपना प्यार जताया।
लव स्टोरी है मजेदार: बता दें कि भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य ने शादी से पहले लगभग 13 साल से एक-दूसरे को जानते थे। जब सोनम 15 साल की थी और सुनील 18 साल के थे। तब से ही इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हो गई थी। सोनम ने अपने पिता के फोन से सुनिल का नंबर चुराया था। वह सुनील की फैन थी औऱ उनके बारे में जानकार उनसे मिलना चाहती थी। इसके बाद से इन दोनों ने 13 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई।












Click it and Unblock the Notifications