Suniel Shetty ने कोहली-रोहित पर जमकर लुटाया प्यार, जीत के बाद आलोचकों की जमकर लगाई क्लास

Suniel Shetty On Virat Kohli And Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। पहले दो मैचों में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन सिडनी में उनके बल्ले से जमकर रन निकले। जिसकी बदौलत टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।

सुनील शेट्टी ने कही दिल की बात (Suniel Shetty On Virat Kohli And Rohit Sharma)

भारत की इस धमाकेदार जीत के बाद बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी बेहद खुश नजर आए। सुनील शेट्टी ने इस प्रदर्शन के बाद एक्स पर इन दोनों खिलाड़ियों का ज़ोरदार समर्थन किया। सुनील शेट्टी ने लिखा कि यह देखकर अजीब लगता है कि लोग कितनी जल्दी सब कुछ भूल जाते हैं। उनके रिकॉर्ड्स, उनकी मेहनत और उनका बलिदान। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो मैचों के बाद हर कोई आलोचक बन गया।

Suniel Shetty 1

सुनील शेट्टी ने आलोचकों की लगाई क्लास

सुनील शेट्टी ने उन सभी संदेहों को सुनने और आलोचनाओं को पढ़ने के बावजूद रोहित और विराट के खामोश रहने की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाजों ने अपने बल्ले को बात करने दी। शेट्टी का मानना है कि रोहित और विराट जैसे लेजेंड्स को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, वे खुद ही एक प्वॉइंट हैं। यह बयान स्पष्ट रूप से उन सभी क्रिकेट पंडितों और फैंस के लिए एक सीधा संदेश था जिन्होंने कुछ खराब पारियों के बाद उनकी काबिलियत पर शक करना शुरू कर दिया था।

फॉर्म में वापसी और रिकॉर्ड साझेदारी

रोहित शर्मा ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 121* रन की शतकीय पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने भी 74* रन बनाकर अपनी लय हासिल की। इन दोनों ने मिलकर 168 रनों की अजेय साझेदारी की। इस जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 237 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत सीरीज़ में क्लीन स्वीप होने से बच गया।

रोहित शर्मा ने जीत के बाद क्या कहा?

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर वहां के क्वालिटी गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करना मुश्किल रहता है। हालांकि, टीम सीरीज़ नहीं जीत पाई, लेकिन उन्होंने कहा कि टीम को सकारात्मक पहलू लेकर आगे बढ़ना है। रोहित ने विशेष रूप से टीम के युवा खिलाड़ियों का ज़िक्र किया, जिनके लिए यह सीरीज़ बहुत बड़ी सीख लेकर आई है। उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के तौर पर अब उनका काम है कि वे नए खिलाड़ियों की मदद करें, जैसा कि उनके समय में सीनियर्स ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+