एशेज में फिर भड़की आग! स्मिथ-आर्चर के बीच जुबानी जंग, 150 स्पीड वाली गेंद पर छक्का जड़ चखाया मज़ा
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में रविवार को स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आमने-सामने आ गए। मैच के निर्णायक और अंतिम क्षणों में, गाबा के मैदान पर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ज़बरदस्त मौखिक और शारीरिक टकराव देखने को मिला, जिसकी शुरुआत स्मिथ के एक आक्रामक शॉट से हुई।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के नौवें ओवर की है। ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए बस कुछ ही रनों की दरकार थी, लेकिन इसी दौरान मैदान पर तनाव अचानक बढ़ गया। जोफ्रा आर्चर अपनी पूरी गति से गेंदबाजी कर रहे थे। जैसे ही स्मिथ ने आर्चर की गेंद पर लेग साइड की तरफ एक चौका जड़ा, वैसे ही दोनों के बीच तनाव साफ दिखने लगा और माहौल गर्म हो गया।

इसके बाद आर्चर ने एक बाउंसर मारा, अगली दो गेंदों में स्मिथ ने एक शानदार छक्का जड़कर फिर से आर्चर को एक तरह से छेड़ने का काम किया। स्मिथ ने आर्चर को कहा कि जब मैच में कुछ नहीं हो रहा होता है, तब आप तेज गेंदबाजी करते हो।
आर्चर को समिति ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई गेंद पर भी छक्का जमा दिया, इससे उनको काफी बेइज्जती महसूस हुई और दोनों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली। आम तौर पर स्मिथ मस्ती-मजाक करते हैं लेकिन आर्चर को उन्होंने कोई मौका नहीं दिया।
गाबा में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 334 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 511 रन बनाकर 177 रनों की भारी बढ़त हासिल कर ली।
"Bowl fast when there's nothing going on champion."
Steve Smith v Jofra Archer was seriously spicy 🍿 #Ashes pic.twitter.com/jfa4PiZyb2
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 7, 2025
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में केवल 241 रन ही बना सकी, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए एक छोटा लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में खेलते हुए 2 विकेट पर 69 रन बनाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज़ में अपनी बढ़त मजबूत की।












Click it and Unblock the Notifications