'मुझे आज भी मलाल,' 22 साल बाद विलेन अंपायर का कबूलनामा, सचिन को गलत आउट देने वाले बकनर ने तोड़ी चुप्पी
क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें फैंस कभी नहीं भूलते। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूर्व अंपायर स्टीव बकनर का नाम किसी बुरे सपने से कम नहीं है, जिनके कई फैसलों ने सचिन तेंदुलकर को पवेलियन लौटने पर मजबूर किया था।
अब 22 साल बाद 79 वर्षीय बकनर ने स्वीकार किया है कि ब्रिस्बेन के उस ऐतिहासिक टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ उनका फैसला एक बड़ी गलती थी। बकनर ने मान लिया कि सचिन तेंदुलकर को उन्होंने गलत आउट दे दिया था।

यह घटना 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे की है। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर जेसन गिलेस्पी की एक गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने बल्ला ऊपर उठा लिया था। गेंद उनके पैड पर लगी और बकनर ने तुरंत उंगली उठा दी। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद स्टंप्स के काफी ऊपर से जा रही थी। सचिन उस समय सिर्फ 3 रन पर थे।
बकनर ने क्या कहा?
बकनर ने हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट अंपायर्स एसोसिएशन के साथ बातचीत में कहा, "उनको (सचिन) एलबीडब्ल्यू आउट देना मेरी एक गलती थी। आज भी लोग मुझसे इस बारे में बात करते हैं। इंसान से गलतियां होती हैं और मैंने स्वीकार कर लिया है कि वह एक गलत फैसला था।"
भारत-पाक मैच का भी किया जिक्र
बकनर ने सिर्फ ब्रिस्बेन ही नहीं, बल्कि 2005 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का भी जिक्र किया। तब उन्होंने सचिन को अब्दुल रज्जाक की गेंद पर कैच आउट दे दिया था, जबकि गेंद बल्ले के पास से भी नहीं गुजरी थी। बकनर ने सफाई देते हुए कहा, "ईडन गार्डन्स में जब भारत बल्लेबाजी करता है, तो 1 लाख दर्शकों का इतना शोर होता है कि आपको कुछ सुनाई नहीं देता। उस शोर के बीच मुझसे गलती हुई और मुझे इसका आज भी मलाल है।"
Happy Birthday 'Error Man Steve Bucknor😡😠🤬
The Man Who Took #Sachin's Wicket Maximum Times When Opposition Were Struggling to Get His Wicket😠Ohhh... WE Did 'Error' too😝Its Belated (31st may) but that's Error Tribute to him 😂😠😝😜Remember Those Decisions. @CrickeTendulkar pic.twitter.com/QaEaumo1Uy
— CrickeTendulkar 🏏 (@CrickeTendulkar) June 1, 2018
बकनर ने बताया कि जब भी उनसे ऐसी गलतियां हुईं, उन्हें उस रात सोने में काफी समय लगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में DRS ने अंपायरों का काम आसान कर दिया है, जिससे गलतियां सुधारी जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications