सचिन तेंदुलकर अब हमेशा वानखेड़े स्टेडियम में दिखेंगे, प्रतिमा का किया गया अनावरण
Sachin Tendulkar statue: सचिन तेंदुलकर के विश्व भर में आज भी करोड़ों प्रशंसक हैं और सब उन्होंने अपने खेल से बनाये हैं। तेंदुलकर की एक झलक पाने के लिए आज भी फैन्स लालायित रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के बेताज बादशाह कहे जाने वाले क्रिकेट के भगवान को वानखेड़े स्टेडियम में एक ख़ास सम्मान मिला।
सचिन तेंदुलकर का स्टेच्यू वानखेड़े स्टेडियम में लगाया गया है और आज इसका अनावरण भी किया गया। तेंदुलकर के स्टेच्यू का अनावरण करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। फैन्स को भी स्टेडियम में देखा जा सकता है। तेंदुलकर की प्रतिमा सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास लगाई गई है। कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर मौजूद रहे और उनके अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी वहां थे।

इस साल तेंदुलकर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। यह प्रतिमा उनके पचास सालों को समर्पित है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेंदुलकर 24 सालों तक सक्रिय रहे थे। अपने करियर का अंतिम मैच तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह मैच खेला आया था।
Recommended Video
तेंदुलकर की प्रतिमा लगाने की योजना के दौरान उनसे जगह का चयन करने के लिए कहा गया था। उन्होंने अपनी प्रतिमा के लिए जगह चिन्हित की थी। साल 2011 में भारतीय टीम ने इसी वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को पराजित करते हुए फाइनल जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications