IND vs NZ: आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते, विराट कोहली नहीं हैं टेस्ट टीम में रहने के हकदार

IND vs NZ: किसी खिलाड़ी का बड़ा नाम होने पर ढोने की परम्परा भारत में है। विराट कोहली भी अब वही नाम हो गया है जिनको सिर्फ नाम के कारण टीम में बार-बार शामिल किया जाता रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की शर्मनाक हार के बाद इस पर बात करनी होगी।

विराट कोहली ने तीन टेस्ट में सिर्फ एक फिफ्टी जड़ी और टीम इंडिया तीनों टेस्ट मैचों में हारकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ सीरीज हार गई। विराट कोहली पिछले पांच साल से लगातार फ्लॉप रहे हैं लेकिन टीम में बने हुए हैं। भले ही टीम इंडिया सीरीज या मैच हार जाए।

virat kohli

कभी बच्चे के जन्म पर वह दौरा छोड़कर चले आते हैं। इसके अलावा एक सीरीज खत्म होते ही लंदन भाग जाना और फिर किसी सीरीज के लिए वापस मैदान पर उतर जाना भी एक आदत सी बन गई है। इन सब चीजों का असर प्रदर्शन पर देखने को मिलता है।

पिछले पांच सालों के टेस्ट आंकड़े देखे जाएं, तो होश उड़ जाएंगे। विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। खास बात तो यह है कि पिछले पांच सालों में उनका औसत 33 से नीचे का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में 40 से ऊपर का औसत तो रहना ही चाहिए। कोहली का हाल यहाँ बुरा रहा है।

जहाँ तक अर्धशतक और शतक की बात है, तो उनके बल्ले से महज 2 शतक आए हैं और 9 अर्धशतक आए हैं। कोहली और सचिन की तुलना तो बहुत होती है लेकिन तेंदुलकर इतने लम्बे समय के लिए कभी फ्लॉप नहीं रहे। इन पांच सालों में कोहली का उच्चतम स्कोर 186 रन रहा है।

साल 2020 से लेकर 2024 तक कोहली 34 मैचों में 1900 रन भी नहीं बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 50 से कम रहा है। इन आंकड़ों को देखते हुए कोई भी यही कहेगा कि कोहली को टेस्ट टीम से बाहर करना चाहिए। भले ही नाम बड़ा हो लेकिन मैदान पर प्रदर्शन देखा जाना चाहिए। इंग्लिश खिलाड़ी एलिस्टेयर कुक का बल्ला नहीं चल रहा था, तो उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। कोहली को अब घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल गेम के लिए भेजा जाना चाहिए। सचिन, गांगुली जैसे दिग्गजों ने ऐसा किया है, तो कोहली क्यों नहीं कर सकते।

बीसीसीआई के संविधान में यह कहीं नहीं लिखा कि कोई खिलाड़ी सीनियर या बड़ा हो गया है, तो उसे घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना है। घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का ही नतीजा है कि आज टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने भीगी बिल्ली बने नजर आते हैं और खुद के घर में शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+