SL vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा शतक जड़ किया कमाल, श्रीलंका के लिए 'संकटमोचक' बने धनंजय डी सिल्वा
Sri Lanka vs Pakistan 1st Test , Dhananjaya De Silva: गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा ने अपना शतक पूरा किया। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इस शतक की बदौलत ही श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में जोरदार वापसी की।
सिल्वा ने जमाया टेस्ट करियर का 10वां शतक: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा शतक जड़ने वाले धनंजय डी सिल्वा का यह टेस्ट क्रिकेट में दसवां शतक है। उन्होंने अपने करियर के दौरान सबसे अधिक शतक पाकिस्तान के खिलाफ लगाया है। श्रीलंका की पारी इस मैच में लड़खड़ा गई थी, लेकिन सिल्वा ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया।

122 रनों की पारी खेली: श्रीलंका के लिए सबसे अधिक 122 रनों की पारी धनंजय डी सिल्वा ने ही खेला। डी सिल्वा ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाने में भी कामयाबी हासिल की। डी सिल्वा ने पहली पारी में पांचवें विकेट के लिए एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर 198 गेंदों में 131 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। जिसकी बदौलत श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रही।
श्रीलंका ने बनाए 312 रन: महज 54 के स्कोर पर चार विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम ने जोरदार वापसी की। श्रीलंका पहली पारी में 312 रन बनाकर ऑल आउट हुई। श्रीलंका के लिए 28 गेंदों में 21 रन बनाकर विश्व फर्नांडो नाबाद रहे। श्रीलंका की कोशिश अब पाकिस्तान को पहली पारी में जल्द से जल्द आउट कर पवेलियन भेजने की होगी।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।
श्रीलंका की प्लेइंग 11: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा।












Click it and Unblock the Notifications