Sachithra Senanayake Arrested: मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके गिरफ्तार

Sachithra Senanayake Arrested: श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके को खेल मंत्रालय की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SU) के सामने पेश होने के बाद मैच फिक्सिंग के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया जब सुबह सेनानायके ने आत्मसमर्पण कर दिया। हाल ही में कोर्ट ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी।

दरअसल, पिछले महीने, बास्केटबॉल मजिस्ट्रेट ने 38 साल के खिलाड़ी को तीन महीने के लिए विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने के लिए अटॉर्नी जनरल (AG) द्वारा निर्देश दिए गए थे।

Sachithra Senanayake Arrested

आरोप के मुताबिक, सेनानायके ने कथित तौर पर 2020 में लंका प्रीमियर लीग (LPL) के पहले सीजन में मैच फिक्स करने के लिए दुबई से दो क्रिकेटरों से संपर्क किया था। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने 2012 और 2016 के बीच एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। सचित्रा सेनानायके के नाम वनडे में 53 और टी20 इंटरनेशनल में 25 विकेट दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+