Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SL vs Pak: पाकिस्तान की हार का अफगानियों ने मनाया जश्न, जमकर डांस किया और पटाखे चलाए; Video

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया।

नई दिल्ली, 12 सितंबर: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका आठ साल बाद एशिया कप में चैंपियन बनी है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। निर्णायक मैच में पाकिस्तान की हार के बाद अफगानिस्तान में जमकर जश्न मनाया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की हार का जश्न मनाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 34 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीलंका के जीतते ही काबुल की गलियों में आतिशबाजी होने लगी। इस दौरान अफगानी फैंस सड़कों पर डांस करते नजर आए। इससे पहले जब भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी तब भी अफगानिस्तान में जश्न मनाया गया था। सुपर-4 में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का सफर

टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का सफर

एशिया कप 2022 के पहले मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था। इसके बाद अफगान टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात देकर सुपर-4 में जगह बनाई। सुपर-4 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को पाकिस्तान के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के आखिरी ओवर में पाकिस्तान के जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी। नसीम शाह ने 20वें ओवर की पहली 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाया था। वहीं सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को भारत ने 101 रन से हराया था।

फाइनल मैच का हाल

फाइनल मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस गोल्डन डक का शिकार हुए। युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। पथुम निसानका 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। छठे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। दनुष्का गुणाथिलका 1 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धनंजया डी सिल्वा ने 28, कप्तान दासुन शनाका ने 2 और वनिन्दु हसरंगा ने 36 रन बनाए। भानुका राजपक्षे 71 और चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ही सिमट गई। मोहम्मद रिजवान (55) और इफ्तिखार अहमद (32) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+