वर्ल्ड कप 2023 क्वॉलिफायर के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यी टीम का ऐलान, IPL के स्टार को मिला मौका
वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर के लिए श्रीलंका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जोकि 18 जून से 9 जुलाई के बीच खेला जाना है। वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और टॉप-2 टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।

ODI World Cup Qualifiers: वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर के लिए श्रीलंका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर 18 जून से 9 जुलाई के बीच खेला जाना है। इससे पहले एसएलसी की चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जो आगामी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगी। श्रीलंका की टीम 10 जून को अफ्रीकी देश के लिए रवाना होगी।
टीम के साथ महेला जयवर्धने भी जाएंगे जिम्बाब्वे
एसएलसी ने यह भी पुष्टि की कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय टीम के सलाहकार कोच महेला जयवर्धने भी महत्वपूर्ण क्वालीफायर के लिए टीम के साथ यात्रा करेंगे। एसएलसी ने कहा कि, क्वालीफायर के लिए सीमित सहयोगी स्टाफ भेजा जाएगा और अगर टीम 2023 वनडे विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर लेती है, तो इसमें और सदस्य जोड़े जाएंगे।
अक्टूबर-नवंबर में होगा वनडे वर्ल्ड कप 2023
दरअसल, इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। एसएलसी मेडिकल पैनल के अध्यक्ष प्रोफेसर अर्जुन डी सिल्वा ने डेली मिरर के हवाले से कहा कि, हमें जिम्बाब्वे दौरे के लिए सीमित सपोर्ट स्टाफ भेजना होगा। लेकिन, हां, अगर हमारी टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करती है, तो हम निश्चित रूप से अन्य सदस्यों को भेजने की कोशिश करेंगे।'
वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में 10 टीमें हिस्सा लेंगी
वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और टॉप-2 टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। श्रीलंका की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए डायरेक्ट क्वॉलिफाई नहीं कर सकी, जिसके कारण टीम को अब वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए क्वॉलिफायर टूर्नामेंट खेलना होगा। श्रीलंका को ग्रुप बी में आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएई के साथ रखा गया है। इसमें इवेंट के फाइनलिस्ट भारत में एकदिवसीय विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।
क्वालीफायर के लिए श्रीलंका की टीम
दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, वनिंदु हररंगा, चमिका करुणारत्ने, दुषमंथा चमीरा, कसुन रजीथा, लहिरु कुमारा, महीष तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दुशन हेमंता।












Click it and Unblock the Notifications