SRH vs RR: 150 की स्पीड से उमरान मलिक ने उड़ाया देवदत्त पडीक्कल का विकेट, देखें यह Video

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी के बाद हैदराबाद ने वापसी की और उमरान मलिक ने भी एक क्लीन बोल्ड किया।

SRH vs RR

IPL 2023, SRH vs RR Match: उमरान मलिक इस समय भारतीय टीम के सबसे तेज गेंदबाज हैं। गति और लाइन-लेंथ का मिश्रण होने पर वह और ज्यादा खतरनाक होते हैं और इस स्थिति में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी करते हुए उमरान मलिक ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल को पूरी तरह से पछाड़ते हुए पवेलियन की राह दिखा दी। (Photo: IPL Twitter)

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शुरुआत में ही हैदराबाद के गेंदबाजों के ऊपर जमकर आक्रमण कर दिया। इससे निपटने के लिए हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार को काफी मेहनत करनी पड़ी। उमरान मलिक को भी बटलर और जायसवाल के खिलाफ पिटाई खानी पड़ी। इसके बाद जब ओपनर जोड़ी टूटी, तब मलिक को लाया गया। देवदत्त पडीक्कल को उमरान मलिक ने लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्फ्तर से गेंद डाल क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद मिडिल स्टंप पर पड़कर तेजी से बल्लेबाज के बल्ले के नीचे से निकल गई। कुछ समझ में आता, उससे पहले विकेट उड़ गए। तीन से चार टप्पे खाकर स्टंप दूर जाकर गिरा। इस तरह मलिक ने अपनी गति का जादू दिखाते हुए पडीक्कल को 2 रन जे निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर दी। दोनों ने हैदराबाद के सभी गेंदबाजों की बराबर धुनाई की और तूफानी बल्लेबाजी की। जोस बटलर ने महज 20 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जमा दिया।

बटलर के आउट होने पर यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक पूरा किया। वह 54 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान संजू सैमसन की तरफ से भी धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। वह 32 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गये। राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट पर 203 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद के गेंदबाज असहाय नज़र आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+