SRH vs MI Dream11: हैदराबाद-मुंबई के मैच में होगी प्वाइंट्स की बारिश, गेम चेंजर होंगे ड्रीम टीम के ये खिलाड़ी

SRH vs MI Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 8वें मैच में बुधवार, 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

हार्दिक पंड्या को आज के मैच में एक कप्तान के रूप में खुद को साबित करने की जरूरत है क्योंकि मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन से हार गई थी। सनराइजर्स हैदराबाद भी अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से महज 4 रन से हार गई थी।

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians

हैदराबाद की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैचों की उम्मीद करनी चाहिए। इस मैदान पर स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाज अधिक उपयोगी होते हैं। यहां खेला गया आखिरी आईपीएल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच था, जहां 7 विकेट के नुकसान पर कुल 373 रन बने थे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस फॉर्मेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 में से 9 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस 12 मैचों में विजयी रही है। MI के खिलाफ SRH का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 200 है, और हैदराबाद के खिलाफ MI का हाईएस्ट स्कोर 235 है।

हैदराबाद वेदर रिपोर्ट
मैच की शुरुआत में हैदराबाद का मौसम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो बाद में थोड़ा ठंडा होकर 29 डिग्री हो जाएगा। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 46% से नीचे रहेगा।

SRH vs MI Dream11 Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर:ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन
  • बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, तिलक वर्मा
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, मार्को जानसन, एडेन मार्करम
  • गेंदबाज: गेराल्ड कोएट्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस
  • उपकप्तान: रोहित शर्मा,
  • कप्तानः एडेन मार्करम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, आकाश महाराज सिंह, नितीश रेड्डी।

मुंबई इंडियंस टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, ल्यूक वुड, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+