SRH vs DC: क्या आज इस खतरनाक खिलाड़ी का होगा IPL डेब्यू? टॉस के साथ खुल सकता है किस्मत का ताला!
SRH vs DC IPL 2026 Playing 11 Today Match: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 31वें मुकाबले में आज यानी मंगलवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच मेजबान टीम के लिए अपनी जीत की लय बरकरार रखने का मौका है। वहीं दिल्ली के लिए अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस पाने की बड़ी चुनौती होगी।
दिलशान मदुशंका कर सकते हैं आईपीएल डेब्यू (SRH vs DC IPL 2026 Playing 11 Today Match)
ईशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद ने अपने घर में पिछले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। कप्तान ईशान ने कहा कि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका आज अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ रणनीतिक कारणों से लियाम लिविंगस्टोन को मौका दिया गया था, लेकिन आज मदुशंका की रफ्तार दिल्ली के लिए मुसीबत बन सकती है।

पिछले मैच में दिल्ली को मिली थी जीत
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी के साथ हेनरिक क्लासेन का फॉर्म हैदराबाद को बेहद खतरनाक बनाता है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में आरसीबी को हराकर खुद को रेस में वापस ला दिया है। दिल्ली की टीम पिछले कुछ मैचों से एक तय कॉम्बिनेशन के साथ खेल रही है।
केएल राहुल और पाथुम निसांका की ओपनिंग जोड़ी के बाद मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे पावर-हिटर्स टीम को मजबूती दे रहे हैं। कुलदीप यादव की फिरकी और टी. नटराजन की यॉर्कर हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने का मुख्य हथियार होंगे।
पिच से किसे मिलेगा फायदा?
हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है, लेकिन शाम के समय यहां तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है। हैदराबाद के लिए अभिषेक और हेड की आक्रामक शुरुआत सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। वहीं दिल्ली को अगर जीतना है तो उन्हें मध्यक्रम में क्लासेन के तूफान को रोकना होगा। मुकाबला बराबरी का है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों के कारण पलड़ा 53% हैदराबाद की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन। (इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा)।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी। (इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा)।












Click it and Unblock the Notifications