ईशान किशन और काव्या की बढ़ी मुश्किलें, IPL शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का तूफानी ऑल राउंडर बाहर
IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह हैदराबाद के लिए एक दोहरा झटका है क्योंकि टीम पहले ही अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर जूझ रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जैक एडवर्ड्स को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के दौरान हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी थी। स्कैन के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें लंबे समय तक आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है, जिसके चलते वे भारत नहीं आ पाएंगे।

SRH के लिए क्यों है यह बड़ा घाटा?
हैदराबाद ने एडवर्ड्स को पिछले साल की नीलामी में 3 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था। एडवर्ड्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बिग बैश लीग (BBL) में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ही उन पर दांव लगाया गया था। उनके बाहर होने से हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी विकल्प दोनों पर असर पड़ेगा।
कप्तानी और फिटनेस की समस्या
हैदराबाद के खेमे में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। कप्तान पैट कमिंस भी पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं, जिसकी वजह से ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में एडवर्ड्स का बाहर होना टीम के कॉम्बिनेशन को बिगाड़ सकता है।
कई टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लगे झटके
आईपीएल शुरू होने से पहले कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं, चेन्नई सुपर किंग्स से नाथन एलिस चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उधर केकेआर से हर्षित राणा भी बाहर हो गए हैं। लोकी फर्ग्युसन, मिचेल स्टार्क भी शुरुआत में नहीं आएंगे। अब एडवर्ड्स भी बाहर हुए हैं। इस तरह इवेंट शुरू होने से पहले कई टीमों को झटके लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications