दुनिया देखती रह गई और श्री चरणी ने लिख दिया इतिहास! टी20 में बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड जो अब नहीं टूटेगा

भारतीय क्रिकेट में इस समय एक और बड़ा नाम तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I गेंदबाजी रैंकिंग में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज मेगन शूट के नाम था। वह महिला T20I इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किए गए सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंच गई हैं।

चरणी ने इस दौरान मेगन शूट का करीब आठ साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। शूट ने नवंबर 2018 में 806 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे। यानी अब चरणी ने 11 पॉइंट्स ज्यादा लेकर अपना आंकड़ा 817 तक पहुंचा दिया हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 802 पॉइंट्स के साथ इस ऐतिहासिक सूची में भी शामिल रही हैं।

sree charani

एशिया कप से एशियन गेम्स तक, लगातार असरदार रहीं चरणी

श्री चरणी के लिए यह उपलब्धि अचानक नहीं आई है। सितंबर में खेले गए महिला एशिया कप में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत की 72 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई और पूरे टूर्नामेंट में उनके नाम 12 विकेट रहे। इस प्रदर्शन के बाद वह पहली भारतीय गेंदबाज बनी थीं, जिसने ICC महिला T20I रैंकिंग में 800 रेटिंग पॉइंट्स का आंकड़ा पार किया था। उस समय उनके 804 पॉइंट्स थे।

इसके बाद एशियन गेम्स में भी चरणी का प्रभाव जारी रहा। जापान के खिलाफ उन्होंने 4/10 का शानदार स्पेल किया, जबकि श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए। ICC के मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक चरणी अब T20I में नंबर-1 गेंदबाज हैं।

भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी छलांग

चरणी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ ही समय पहले तक महिला T20I रैंकिंग में 800 का आंकड़ा पार करना बेहद दुर्लभ उपलब्धि थी। एशिया कप के बाद ICC ने बताया था कि चरणी के 804 पॉइंट्स भारतीय महिला क्रिकेट में किसी खिलाड़ी द्वारा हासिल किए गए सबसे ज्यादा T20I रेटिंग पॉइंट्स थे। उन्होंने उस समय मिताली राज के 780 पॉइंट्स के भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था, जो 2011 में बना था।

अब कहानी एक कदम और आगे बढ़ चुकी है। 817 पॉइंट्स के साथ चरणी सिर्फ भारत की सबसे ऊंची रेटिंग वाली महिला T20I गेंदबाज नहीं रहीं, बल्कि महिला T20I गेंदबाजी रैंकिंग के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की नई मालिक बन गई हैं। उनके मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि वह लगातार भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बनी हुई हैं अभी चरणी की उम्र महज 22 साल है और यह सफर अभी काफी लंबा चलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+