Sports Bulletin: फ्लॉप केएल राहुल पर्थ में खेलेंगे? भारत के लिए नए खिलाड़ी का हो सकता है डेब्यू
Sports Bulletin Today: खेल की खबरों में केएल राहुल का फ्लॉप प्रदर्शन आज चर्चा का विषय रहा। ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के लिए खेलते हुए राहुल उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। आज की बड़ी खबरों के बारे में यहाँ जाना जा सकता है।
केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप
भारत ए की तरफ से खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजे गए केएल राहुल का प्रदर्शन वहां भी खराब रहा है। ध्रुव जुरेल एकमात्र भारतीय रहे, जिन्होंने टीम को खराब स्थिति से बाहर निकालने का प्रयास किया। अन्य खिलाड़ी फ्लॉप साबित हो गए।

महिला प्रीमियर लीग की रिटेंशन लिस्ट जारी
आईपीएल की तरह इस बार होने वाले महिला प्रीमियर लीग के लिए भी रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। गुजरात जायंट्स ने अपनी कुछ प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
भारत के लिए कर सकता है एक खिलाड़ी डेब्यू
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम शुक्रवार को अपना पहला टी20 मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम में डेब्यू करने के लिए कुछ प्लेयर्स कतार में है। हालांकि एक ही डेब्यू होने की संभावना है। रमनदीप, यश दयाल में से कोई एक डेब्यू करते हुए दिख सकता है।
सानिया मिर्ज़ा और उनके बेटे को लेकर बड़ी खबर
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अलग हो गए हैं लेकिन उनका बेटा इजहान दोनों से मिलता है। हाल ही में शोएब मलिक और उनके बेटे के मुलाक़ात हुई थी। दुबई में बेटे के साथ कैक काटते हुए शोएब मलिक का वीडियो सामने आया था। इससे पता चला कि दोनों की मुलाक़ात होती है।
पर्थ टेस्ट में राहुल कर सकते हैं ओपन
पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल खेल सकते हैं। उनको ओपन कराया जा सकता है। केएल राहुल फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। हालांकि राहुल का प्रदर्शन खराब रहा है। वह दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में फ्लॉप साबित हो गए थे।
अफगानिस्तान के नए गेंदबाज ने मचाया तहलका
अफगानिस्तान के नए स्पिनर अल्लाह गजनफर ने तबाही मचाते हुए बांग्लादेश की टीम को ध्वस्त कर दिया। बांग्लादेश को अफगानिस्तान ने पहले एकदिवसीय मैच में बुरी तरह पराजित कर दिया। 16 साल के गजनफर ने 6 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications