IPL 2025 के रीस्टार्ट से पहले साउथ अफ्रीकी बोर्ड ने किया धमाका! इस दिन खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फरमान

IPL 2025 पहले ही भारत-पाक तनाव के चलते सस्पेंड होकर मुश्किल दौर से गुजर रहा था, लेकिन अब इसके रीस्टार्ट से ठीक पहले एक और चुनौती सामने आ गई है। विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजियों की रणनीति पर असर पड़ सकता है, क्योंकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने खिलाड़ियों को 26 मई तक स्वदेश लौटने को कहा है।

हालांकि बोर्ड के दोनों प्रमुखों के बीच अभी भी बातचीत चल रही है, लेकिन सीएसए कथित तौर पर अपने रुख पर अड़ा हुआ है। कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), मार्को जेनसन (पंजाब किंग्स), एडेन मार्कराम (लखनऊ सुपरजायंट्स), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), कैगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), रेयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस) और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स) जैसे खिलाड़ियों को 13 मई को घोषित डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल टीम में शामिल किया गया है।

Punjab Kings

26 मई को विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज करना था
शुरुआती समझौते के अनुसार, बीसीसीआई को 26 मई को सभी विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज करना था। लेकिन नए शेड्यूल कार्यक्रम के अनुसार, अभियान का लीग स्टेज भी 27 मई से पहले समाप्त नहीं होगा, जबकि फाइनल 03 जून को है।

दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने मंगलवार को कहा कि, 'आईपीएल और बीसीसीआई के साथ शुरुआती समझौते के अनुसार फाइनल 25 मई को होगा, हमारे खिलाड़ी 26 तारीख को लौटेंगे, ताकि 30 तारीख को हमारे रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके। हमारे दृष्टिकोण से कुछ भी नहीं बदला है।'

उन्होंने कहा कि, 'यह बातचीत मुझसे ज्यादा वेतन पाने वाले लोगों के बीच चल रही है, यानी क्रिकेट निदेशक (एनोच एनक्वे) और फोलेत्सी मोसेकी (सीएसए सीईओ), इसलिए वे इससे निपट रहे हैं। लेकिन जैसा कि अभी है, मुझे नहीं लगता कि हम इस पर पीछे हटने वाले हैं। हम अपने खिलाड़ियों को 26 तारीख को वापस चाहते हैं, और उम्मीद है कि यह सफल होगा।'

IPL और BCCI के साथ बातचीत जारी
सीएसए के क्रिकेट निदेशक एनोच एनक्वे ने स्थिति की जटिलता के बारे में पूछे जाने पर क्रिकबज को बताया कि, 'हम अभी भी आईपीएल और बीसीसीआई के साथ चर्चा कर रहे हैं।'

हालांकि कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजियां अब भी उन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की सेवाएं ले सकती हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल का हिस्सा नहीं हैं। इन खिलाड़ियों में शामिल हैं:

  • चेन्नई सुपर किंग्स के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस
  • दिल्ली कैपिटल्स के फाफ डु प्लेसिस और डोनोवन फेरेरा
  • गुजरात टाइटंस के जेराल्ड कोट्जी
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के क्विंटन डिकॉक और एनरिक नॉर्खिया
  • लखनऊ सुपरजायंट्स के डेविड मिलर और मैथ्यू ब्रीट्ज़की
  • राजस्थान रॉयल्स के नंद्रे बर्गर, क्वेना मफाका और लुआन-द्रे प्रिटोरियस
  • सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हाइनरिच क्लासेन शामिल हैं।

दूसरी ओर, जो खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चयनित हुए हैं, उन्हें 31 मई को इंग्लैंड के अरुंडेल शहर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। यहां वे 3 से 6 जून तक ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेंगे और फिर 7 जून को लंदन रवाना होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+