South Africa vs New Zealand: दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड में टक्कर, कितने बजे शुरू होगा मैच, कैसे देखें लाइव

South Africa vs New Zealand: ज़िम्बाब्वे में चल रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कीवी टीम का यह पहला मुकाबला है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम इससे पहले एक मैच खेल चुकी है। मुकाबला हरारे में खेला जाएगा।

पिछले मैच में दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने ज़िम्बाब्वे को पराजित कर दिया था। पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए अफ्रीकी टीम ने धांसू अंदाज में शुरुआत की थी। कीवी टीम भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। दोनों ही टीमों के बीच तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है।

South Africa vs New Zealand

मिचेल सैंटनर के पास कीवी टीम की कमान है, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम रैसी वैन डर डुसेन की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है। दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले कुछ समय से ज़िम्बाब्वे में खेल रही है, इस वजह से मोमेंटम उनके पास है। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम काफी खतरनाक दिख रही है। उनके पास कॉनवे, रचिन रविन्द्र, मार्क चैपमैन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

South Africa vs Zimbabwe मैच कितने बजे शुरू होगा

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। 4 बजे इस मुकाबले का टॉस होना है। ज़िम्बाब्वे में उस समय दोपहर के 1 बजेंगे।

South Africa vs Zimbabwe मैच कहां देखें

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच का सीधा प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा। फैनकॉड एप्लिकेशन पर मुकाबला का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+