South Africa vs India: अचानक बुमराह को टीम से बाहर कर क्यों भेजा गया घर? BCCI ने बताया कारण
South Africa vs India: क्रिकेट फैंस उस समय चौंक गए, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक तीसरे T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के टॉस के दौरान यह पुष्टि हुई कि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घोषणा की कि बुमराह टीम से बाहर हैं, और उनकी जगह युवा हर्षित राणा को डेब्यू का मौका दिया गया है।
बुमराह की अनुपस्थिति को लेकर चल रही अटकलों को शांत करते हुए, BCCI और टीम मैनेजमेंट ने आधिकारिक कारण बताया। बुमराह को 'निजी कारणों' से टीम से रिलीज़ कर दिया गया है और वह घर लौट गए हैं।

टॉस के तुरंत बात बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से तीसरे T20I के लिए अनुपलब्ध हैं। उनकी वापसी और बाकी सीरीज़ में उपलब्धता पर अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।
बुमराह हाल ही में पीठ की गंभीर चोट से वापसी कर रहे हैं। T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि उन्हें फिर से कोई समस्या हो। शायद इसी वजह से उनको रिलीज कर भेजा गया होगा। उनको लेकर पूरी तरह जानकारी कुछ ही दिनों में आ जाएगी। बुमराह की अनुपस्थिति में हर्षित राणा को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications