'भाई या तो शतक बनाता है या फिर बत्तख', फिर शून्य पर OUT हुए सैमसन, फैंस ने लिए मजे

South Africa vs India 3rd T20: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। आउट होने के बाद संजू सैमसन को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।

संजू सैमसन हो रहे हैं ट्रोल

जब भी कोई बड़ा खिलाड़ी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता है तो सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा सामने आता है। संजू सैमसन के लिए भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने टी20 सीरीज के तीसरे मैच में बिना खाता खोले आउट होने के बाद फैंस की आलोचना का सामना किया। फैंस संजू सैमसन को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई या तो शतक बनाता है या फिर बत्तख।

South Africa vs India 1

लगातार दो मैचों में 0 पर आउट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी 20 मैच में सैमसन ने खाता भी नहीं खोला और मार्को यानसन ने उनका विकेट लिया। तीसरे मैच में एक बार फिर वह मार्को यानसन की गेंद पर बिना रन बनाए बोल्ड हो गए। लगातार दो मैच में शतक जड़ने के बाद पिछले दो मैच में सैमसन शून्य पर पवेलियन लौटे हैं। संजू सैमसन के पास जबरदस्त टैलेंट है, और उनके फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वह जल्दी ही अपनी फॉर्म में वापसी करेंगे।

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह , जितेश शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एन पीटर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, मिहलाली मपोंगवाना, पैट्रिक क्रूगर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+