केशव महाराज ने अकेले निकाली ऑस्ट्रेलिया की हेकड़ी, कंगारुओं को मिली 34 सालों में सबसे बड़ी हार
South Africa vs Australia: केशव महाराज की आंधी ने कुछ ऐसा किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग तहस-नहस को गई और उनको अपने ही घर में एक करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन यह गलत साबित हो गया। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर रिक्लटन और मार्करम ने मिलकर पहले विकेट के लिए धांसू 92 रनों की भागीदारी करते हुए नई गेंद की चमक उखाड़ डाली।

रिक्ल्टन तो 33 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मार्करम फिफ्टी जड़ने के बाद 82 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके बाद आए बल्लेबाजों ने भी अपना जलवा दिखाने में कमी नहीं छोड़ी। कप्तान बवुमा ने 65 रन बनाए और उनके साथ ब्रीट्जके ने भी 57 रनों की पारी खेली।
पहला मैच खेल रहे ब्रेविस एक छक्का मारकर आउट हो गए। मुल्डर ने नाबाद 31 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को रोकने का काम ट्रेविस हेड की स्पिन गेंदबाजी ने किया। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट पर 296 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके बाद जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी बिखर गई। स्पिन फ्रेंडली पिच पर केशव महाराज का धमाका देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने 88 और ट्रेविस हेड ने 27 रन बनाए। बाद में मिडिल ऑर्डर बिखरता हुआ चला गया।
अंत में ड्वारशुईस के बल्ले से 33 रन आए। ऑस्ट्रेलिया की पारी 41वें ओवर तक आते ही दम तोड़ गई। पूरी टीम 198 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। केशव महाराज ने 33 रन देकर 5 विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। बर्गर और एनगिनडी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किये। अपने घर में 34 सालों में रनों के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे बड़ी हार है।












Click it and Unblock the Notifications