SA vs AUS: साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रलिया कौन जीतेगा तीसरा मैच, जानिए किसका पलड़ा भारी, ये हैं संभावित प्लेइंग 11
South Africa vs Australia, 3rd T20 playing 11: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में भिड़ने को तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के पास दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए अब सम्मान की लड़ाई है। इस सीरीज में पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखा गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की झोली में पहले ही सीरीज आ चुकी है और वह अब क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है।
मिचेल मार्श ने दिखाया जबरदस्त फॉर्म: इस सीरीज में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी पावर हिटिंग की बदौलत लगातार दो अर्धशतकों के साथ ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में जीत दिलाने का कारनामा किया। टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी टीम की बल्लेबाजी को और ताकतवर बनाने का काम करते हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। लेकिन एडन मार्कराम के अलावा इस सीरीज में कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भारत के अंदर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके अलावा फैंस दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट पा सकते हैं।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, रीज़ा हेंड्रिक्स, रसी वैन डर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, टेम्बा बवुमा, मार्को यान्सेन, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगीडी, सिसांडा मगाला, लिज़ाड विलियम्स।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, ट्रैविस हेड, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, शॉन एबॉट।












Click it and Unblock the Notifications