SA vs AUS: बारिश रुकने के बाद मैदान पर खिलाड़ी, इतने बजे शुरू होगा मैच, क्या ओवर्स में होगी कटौती?
South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को बारिश की वजह से फिलहाल रोक दिया गया था। लेकिन 3:55 पर दोबारा मैच शुरू कर दिया जाएगा। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके चार खिलाड़ी जल्द ही आउट हो गए।
टॉप ऑर्डर हुए फ्लॉप: दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में चार विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर इस समय पिच पर मौजूद हैं। लेकिन इस बीच बारिश के कारण खेल को फिलहाल रोक दिया गया है। अगर बारिश के कारण आज दोबारा मैच शुरू नहीं हो पता है तो इसे कल यानी की 17 नवंबर को रिजर्व डे वाले दिन मैच खेला जाएगा।

रिजर्व डे पर हो सकता है मैच: कोलकाता के ईडन गार्डन में बारिश के कारण खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम चले गए हैं। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला अगर आज दोबारा शुरू नहीं हो पता है तो इसे रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी की तरफ से रिजर्व डे का ऐलान किया गया था। रिजर्व डे के दिन खेल जहां रुकी है वहीं से दोबारा शुरू किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त शुरुआत: अगर रिजर्व डे वाले दिन भी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला पूरा नहीं हो पता है तो ऐसी स्थिति में प्वाइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के खिलाफ जिस तरीके की शुरुआत की है। उसे देखकर इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट दिखाई पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications