IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने लिया भारत से बदला, दूसरे मैच में बुरी तरह रौंदा, तिलक वर्मा की पारी गई बेकार
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुल्लांपुर में आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने धमाल मचा दिया। अफ्रीका को 74 रनों पर आउट किया था। आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया, यह गलत साबित हुआ और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खेलने का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करेगी। दक्षिण अफ्रीका के ऊपर सीरीज में बराबरी हासिल करने का दबाव है। टीम इंडिया के कुछ बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते संजू सैमसन को शामिल किया जाएगा। सूर्यकुमार यादव ने उनको नहीं रखते हुए पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ जाने का फैसला लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एक बार फिर से जितेश शर्मा को ही मौका मिला है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। क्विंटन डी कॉक ने तूफानी अंदाज दिखाया लेकिन उनके जोड़ीदार रीजा हेंड्रिक्स कुछ खास नहीं कर पाए। वह 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हेंड्रिक्स को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। उस समय स्कोर 38/1 था।
डी कॉक ने धांसू बैटिंग करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। उन्होंने नई गेंद पर चौके और छक्कों की बारिश कर डाली। 7 ओवर में अफ्रीका का स्कोर 61/1 था। डी कॉक 22 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों से 40 पर खेल रहे थे। वह 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, 10 ओवर में अफ्रीका का स्कोर 90 रन हो गया।
क्विंटन डी कॉक ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए तूफानी अंदाज में बैटिंग की, वह शतक के करीब जाकर आउट हो गए। डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 90 रनों की धाकड़ पारी खेली।
अंत में डेवोन फेरेरा ने 16 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 12 गेंदों में 20 रन बनाकर अफ्रीका को 4 विकेट पर 213 रनों तक पहुंचा दिया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। शुभमन गिल इस बार भी अपने बल्ले से धमाल मचाने में नाकाम रहे। वह गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। उनको लुंगी एनगिडी ने आउट किया। अभिषेक शर्मा भी 17 रन बनाकर चलते बने और भारत का स्कोर 19/2 हो गया।
सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी नहीं चल पाया, वह 5 और अक्षर पटेल 21 रन बना चलते बने। 4 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से निकालने का काम तिलक वर्मा ने किया। वह तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर गए।
भारतीय टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। इसके बाद तिलक वर्मा अकेले खड़े रहे और 34 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके जमाए। 20वें ओवर में भारतीय टीम 162 रन बनाकर आउट हो गई। बार्टमैन ने अफ्रीका के लिए 4 विकेट झटके। मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में बराबरी कर ली। सीरीज में अब 3 मुकाबले बचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications