IND vs SA: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, इस स्टार को सौंपी वनडे-टी20 की कमान
South Africa Announce Squads for India Series: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने सोमवार को भारत के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 10 दिसंबर से शुरू होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। एडेन मार्कराम टी20I और वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि टेस्ट टीम का नेतृत्व टेम्बा बावुमा करेंगे।टूर्नामेंट की शुरुआत किंग्समीड स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी।
इन खिलाड़ियों को पहली बार मिली जगह
तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और बल्लेबाज डेविड बिंघम और ट्रिस्टन स्टब्स को भारत के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है, जबकि विकेटकीपर काइल वेरिन को वापस बुला लिया गया है।

बावुमा और कैगिसो रबाडा को वनडे टी-20 से दिया आराम
बावुमा और तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को सफेद गेंद की सीरीज से आराम दिया गया है। पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे सभी फॉर्मेट में खेल से बाहर हैं। बल्लेबाज डेविड बेडिंघम और तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर के साथ तेज गेंदबाज ट्रिस्टन स्टब्स को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
सीरीज की शुरुआत 10 दिसंबर को किंग्समीड स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। दूसरा टी20 मैच 12 दिसंबर को सेंट जॉर्ज ओवल में खेला जाएगा। 20 ओवर का फॉर्मेट 14 दिसंबर को वांडरर्स स्टेडियम में समाप्त होगा।50 ओवर का मुकाबला 17 दिसंबर को वांडरर्स स्टेडियम में शुरू होगा। दूसरा और अंतिम वनडे क्रमशः 19 दिसंबर और 21 दिसंबर को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका T20I टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी (पहला और दूसरा T20I), डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन (पहला और दूसरा T20I), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी (पहला और दूसरा टी20ई), एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिज़ाद विलियम्स।
दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन। काइल वेरिन और लिज़ाद विलियम्स।
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, डीन एल्गर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन।












Click it and Unblock the Notifications