'इस खिलाड़ी से आपको और क्या चाहिए'? सौरव गांगुली ने लिया WTC फाइनल के लिए 'परमानेंट प्लेयर' का नाम
WTC 2023: इस युवा खिलाड़ी के भविष्य पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि ये खिलाड़ी भारतीय टीम में एक 'परमानेंट प्लेयर' है और रोहित और द्रविड़ को फाइनल में उसे सबसे पहले लेना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम के पास टेस्ट मैचों में कुछ सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर है जहां पर केएल राहुल की खराब फॉर्म ने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ाई है। राहुल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की टर्निंग पिचों पर बेहतर नहीं खेले लेकिन उनके स्थान पर आए भी इंदौर में विफल रहे। गिल ने तब शतक लगाया जब पिच बैटिंग के माकूल थी। शायद वहां राहुल भी एक बड़ी पारी खेल सकते थे। इसलिए सिर्फ इसलिए राहुल को लंबे समय तक बाहर नहीं माना जा सकता क्योंकि अब उनके स्थान पर शुभमन गिल मौजूद हैं। भारतीय टीम WTC फाइनल जैसे बड़े इवेंट में राहुल को वापस ले आए तो ताज्जुब भी नहीं होगा।

टीम इंडिया का 'परमानेंट खिलाड़ी'
दरअसल इंग्लैंड में पिछले साल जब केएल राहुल ने जबरदस्त बैटिंग की थी। उन्होंने तब चोटिल गिल की जगह पर वापसी करने के बाद टेस्ट ओपनर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली थी। लेकिन क्रिकेट में परमानेंट कुछ नहीं होता तो राहुल आज बाहर बैठे हैं और गिल फिर से अपनी ओपनिंग स्लॉट पर बैटिंग कर रहे हैं। खास बात ये है कि गिल पहले भी टेस्ट ओपनर थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बढ़िया बैटिंग की लेकिन बाद में बड़े स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हुए थे जिस वजह से राहुल को ओपनिंग कब्जाने का मौका मिला। गिल को फिर वापस अपना स्थान हासिल करने में 1 साल लगा और अब वे सफेद गेंद क्रिकेट में जैसी बैटिंग कर रहे हैं वो बेमिसाल है।

उन्हें अब और क्या करने की जरूरत है?
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने तो भारतीय टीम का परमानेंट प्लेयर करार दिया है और कहा है कि WTC फाइनल के लिए रोहित और द्रविड़ को गिल को प्लेइंग 11 में लेने के लिए कुछ भी नहीं सोचना चाहिए। गांगुली ने रेव स्पोर्ट्स पर कहा, "सबसे पहले, ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारत को बधाई। भारत ऑस्ट्रेलिया में जीत गया है, और वे इंग्लैंड में जीते हैं, इसलिए कोई कारण नहीं है कि वे डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं जीत सकते। अच्छी बल्लेबाजी करें, स्कोर 350-400 करें और आप जीतने की स्थिति में होंगे। शुभमन गिल टीम में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वह पिछले छह-सात महीनों में शानदार रहे हैं। उन्हें अब और क्या करने की जरूरत है? वह अब एक परमानेंट खिलाड़ी हैं।"

शुभमन गिल के कायल हुए दादा
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की प्रशंसा की। इन दोनों को हाल में ही पूरी हुई सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया है। गांगुली ने कहा, "अश्विन और जडेजा बहुत अच्छे रहे हैं। आपको अक्षर पटेल के बारे में भी देखना होगा कैसे वह चुपचाप बल्ले से निचले क्रम में अच्छा काम करते हैं। जब भी उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिलता है, तो वह अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। जडेजा, अश्विन और अक्षर भारत की ताकत हैं। मुझे पता है कि आप तीनों को विदेशी टूर पर साथ नहीं खिला सकते हैं लेकिन उनके पास जबरदस्त क्षमता है।"












Click it and Unblock the Notifications