गांगुली ने रोहित शर्मा और द्रविड़ का किया बचाव, सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

सौरव गांगुली के अनुसार इस समय टीम इंडिया का कप्तान और कोच रोहित तथा द्रविड़ को ही होना चाहिए।

Sourav Ganguly: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत की हार के बाद बहस का दौर चल रहा है। खिलाड़ियों और कोचिंग के ऊपर भी सवाल उठे हैं। हर तरफ से बयान आ रहे हैं। फैन्स सोशल ,मीडिया पर काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कोचिंग का कप्तानी में बदलाव के सवाल पर अहम जवाब दिया है। दादा का मानना है कि इतने बड़े निर्णय सोशल मीडिया के दबाव से नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले सलेक्टर्स पर ही निर्भर करते हैं।

Ganguly

दादा ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभाव से इतने बड़े फैसले थोड़ी होते हैं। दो साल पहले विराट खुद ही टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी नहीं करना चाहते थे। अगर आप मुझसे पूछें कि भारत की टीम का कप्तान और कोच किसे होना चाहिए। मेरा यही कहना होगा कि रोहित तथा द्रविड़।

पूर्व भारतीय कप्तान बड़े इवेंट की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप सामने है। इस वजह से कोच और कप्तान यही रहने वाले हैं। वर्ल्ड कप के बाद रोहित क्या चाहेंगे, इस बारे में मैं नहीं जानता कि वह क्या करेंगे। इस समय कप्तान और कोच टीम इंडिया के लिए बेस्ट हैं और मेरी शुभकामनाएँ उनके साथ है।

उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया की करारी हार के बाद से ही आलोचना का दौर चल रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर आकर टीम इंडिया में बदलाव के मांग करता हुए दिखाई देता है। इन सबके बीच दादा ने भारतीय कोच और कप्तान का समर्थन किया है।

सौरव गांगुली की बात सही भी नज़र आती है। दादा के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप आने वाला है और यह भारत में ही होना है। इस स्थिति में टीम में बदलाव से फायदे की जगह नुकसान ही होता दिख रहा है। भारतीय टीम को अब वेस्टइंडीज में खेलने जाना है। वहां तीनों प्रारूप में मुकाबले होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+