सौरव गांगुली ने कोलकाता रेप काण्ड पर अब दिया नया बयान, इससे पहले प्रतिक्रिया देकर हुए थे ट्रोल
कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर काण्ड का मामला शांत नहीं हुआ है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे लेकर प्रोटेस्ट चल रहे हैं। कोलकाता सहित बंगाल के भी हर हिस्से में आन्दोलन हो रहे हैं और विरोध चल रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी बंगाल से ही आते हैं और इस मामले में उनकी तरफ से एक बयान आया था। दादा के बयान के बाद लोगों ने उनकी खिंचाई कर दी थी। गांगुली को संवेदनशील मामले में सोच-समझकर बोलने के लिए भी कहा गया था।

दरअसल कोलकाता काण्ड को गांगुली ने एक्सीडेंट कह दिया था। इसके बाद फैन्स उनके पीछे पड़ गए और ट्रोल भी किया। दादा को यह बताया गया कि इतने घिनौने काण्ड को एक्सीडेंट कैसे कह सकते हैं। अब सौरव गांगुली ने एक और बयान दिया है और पिछली गलती को सुधारने का प्रयास किया है।
दादा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे पिछले बयान का क्या मतलब निकाला गया लेकिन मेरा पहले भी यही कहना रहा है कि जो हुआ वह भयावक है। सीबीआई जांच कर रही है। जो भी हुआ है वह बहुत शर्मनाक है। दादा ने यह भी कहा कि सीबीआई जांच कर रही है और एक बार दोषी का पता चलने के बाद कड़ी सजा उसे मिलेगी।
सौरव गांगुली ने कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि ऐसी सजा होनी चाहिए कि कोई अपने जीवन में इसे फिर से दोहराने का प्रयास भी न करे। पिछले बयान में दादा ने कहा कि किसी जगह को एक घटना से जज नहीं करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि लड़कियां सुरक्षित नहीं है। न केवल पश्चिम बंगाल में, बल्कि भारत में भी महिलाएं सुरक्षित हैं। इसके बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस बार उनको अपनी गलती का एहसास हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications