'अगर विराट होता तो बोर्ड पर एक और शतक होता', सौरव गांगुली का दिल छू लेने वाला बयान
Sourav Ganguly On Virat Kohli: टीम इंडिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अब दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में टीम नए चेहरों को मौका दे रही है, जो भविष्य में इन दिग्गजों की जगह ले सकें। हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस बदलाव पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब भारत में साल भर में केवल 15 के करीब वनडे मैच खेले जाते हैं, ऐसे में कोहली और रोहित के लिए लगातार बने रहना आसान नहीं होगा।
कोहली को लेकर बोले गांगुली (Sourav Ganguly On Virat Kohli)
सौरव गांगुली ने कहा कि मुझे कोई सलाह नहीं देनी है, क्योंकि उन्हें खेल की समझ उतनी ही है जितनी मुझे है। लेकिन हमें समझना होगा कि एक दिन यह खेल इनसे भी आगे निकल जाएगा और ये खिलाड़ी भी खेल से आगे बढ़ेंगे। इस दौरान गांगुली ने यह भी कहा कि विराट कोहली ने अपने करियर के अंतिम पांच साल टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं किया, लेकिन वह एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और वह खुद को वापसी के लिए हमेशा तैयार रखते हैं।

'इंग्लैंड में होते तो शतक बनाते'
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए गांगुली ने कहा कि अगर वह इस समय इंग्लैंड दौरे पर होते तो जरूर रन बनाते। गांगुली के मुताबिक रिटायरमेंट तभी होना चाहिए जब लोग कहें 'क्यों', न कि 'क्यों नहीं'। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर विराट इस दौरे पर होते, तो बड़ा स्कोर जरूर करते। बता दें कि कोहली टेस्ट में 10 हजार रन बनाने के बेहद करीब थे ऐसे में उनके संन्यास के फैसले ने लाखों फैंस का दिल तोड़ने का काम किया।
गौरतलब है कि भारत इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज खेल रहा है, जिसमें पहले टेस्ट में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़े और टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए। गांगुली ने कहा कि अब नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का समय है और यही खेल की सच्चाई है। भारत की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर सीरीज का आगाज दमदार तरीके से करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications