Sana Ganguly: सौरव गांगुली की बेटी सना का कार एक्सीडेंट, कोलकाता में बस ने मारी टक्कर, अब कैसी है हालात?
Sourav Ganguly daughter Sana Ganguly: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की 23 वर्षीय बेटी सना गांगुली का कार एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि उनको कोई चोट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार 3 जनवरी की शाम कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर एक बस ने कथित तौर पर सना गांगुली की कार को टक्कर मारी। सौरव गांगुली की बेटी बिल्कुल ठीक हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सना गांगुली कार में ड्राइवर के बगल में बैठी थीं। यह एक्सीडेंट तब हुआ जब कोलकाता से रायचक जा रही बस ने बेहाला चौरास्ता इलाके में सना गांगुली की कार को पीछे से टक्कर मार दी। सना कार के अंदर थीं और कार उनका ड्राइवर चला रहा था।

सना के ड्राइवर ने बस का पीछा किया, जो दुर्घटना के बाद तेजी से भाग गई। बस को साखर बाजार के पास रोका गया और सना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। बस की टक्कर से सना की कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक उनकी ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
who is Sana Ganguly: कौन हैं सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली?
- सना गांगुली, सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना की इकलौती संतान हैं। सौरव गांगुली की पत्नी डोना ओडिसी नृत्यांगना हैं।
- सना गांगुली ने अपनी शिक्षा की शुरुआत कोलकाता के लोरेटो हाउस से की है। सना गांगुली ने अपनी आगे की पढ़ाई यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अर्थशास्त्र में की और डिग्री ली।
- सना गांगुली वर्तमान में लंदन स्थित बुटीक कंसल्टिंग फर्म INNOVERV में सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं।
- सना गांगुली ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े प्रोफेशनल सर्विस नेटवर्क PricewaterhouseCoopers के साथ भी इंटर्नशिप की है।
- INNOVERV में अपनी वर्तमान भूमिका से पहले, सना गांगुली डेलॉइट में ट्रेनी थीं। पिछले साल अगस्त में सौरव, डोना और सना गांगुली ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में आयोजित एक कैंडल मार्च में हिस्सा लिया था।
- उस दौरान सना गांगुली ने पत्रकारों से कहा था, "हमें न्याय चाहिए, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। इसे रोकना होगा। हर दिन, हम किसी न किसी बलात्कार के मामले के बारे में सुनते हैं और हमें बुरा लगता है कि 2024 में भी ऐसा हो रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications