Birthday Special: जब दादा की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 3 ऐसी जीत जो कभी नहीं भूलेंगे फैंस

Sourav Ganguly Birthday Special: भारतीय क्रिकेट को बदलने वाले सौरव गांगुली आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्मे सौरव गांगुली को 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से भी जाना जाता है। देशभर में दादा के फैंस की बड़ी तादाद है। गांगुली के 54वें जन्मदिन के मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी कप्तानी में भारत की 3 सबसे यादगार जीतों पर...

नेटवेस्ट सीरीज फाइनल रही थी यादगार (Sourav Ganguly Birthday Special)

लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 325 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर नेटवेस्ट सीरीज़ जीती थी। जब मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह ने भारत को जीत की ओर पहुंचाया, तब लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली का जर्सी लहराना आज भी करोड़ों फैंस की यादों में ताजा है। यह जीत भारत की सबसे बड़ी चेज़ में से एक थी और गांगुली की कप्तानी में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि।

Sourav Ganguly 1

ईडन गार्डन्स में हुआ कमाल

ऑस्ट्रेलिया जैसी मज़बूत टीम को फॉलोऑन के बाद हराना किसी सपने से कम नहीं था। लेकिन दादा की कप्तानी में भारत ने कर दिखाया। वीवीएस लक्ष्मण (281) और राहुल द्रविड़ (180) की ऐतिहासिक साझेदारी, और हरभजन सिंह की हैट्रिक व 13 विकेटों ने यह टेस्ट भारत की सबसे महान जीतों में शुमार कर दिया। इस तरह के टेस्ट मैच बेहद कम ही देखने को मिलते हैं।

एडिलेड में भारत ने लहराया तिरंगा

साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भारत की जीत फैंस को हमेशा याद रहेगा। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग के 242 रनों के दम पर 556 का स्कोर बनाया, लेकिन भारत ने हार नहीं मानी। द्रविड़ (233) और लक्ष्मण (148) ने फिर से कमाल किया, और अजित अगरकर की 6 विकेटों की गेंदबाज़ी ने भारत को जीत दिलाई। गांगुली की कप्तानी में भारत को कई धुरंधर खिलाड़ी भी मिले। वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों की टीम में लाने में गांगुली की अहम भूमिका रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+