सौरव गांगुली और पत्नी को जान से खत्म करने की धमकी, कहां से आया लेटर, कौन है भेजने वाला शख्स?

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है। गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को कथित तौर पर पिछले कई महीनों से धमकी भरे पत्र मिल रहे थे। मामला तब गंभीर हो गया, जब हाल ही में मिले पत्रों में दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह मामला तब ज्यादा गरम हो गया, जब एक बार फिर से धमकी भरे पत्र मिले हैं। इसमें गांगुली और डोना को जान से मारने की बात कही गई है। दादा ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। इसके बाद कम्प्लेन दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

sourav ganguly

ऐसा पहले भी हो चुका है जब दादा को धमकी भरे पत्र मिले हैं। उस समय इसे गंभीरता से नहीं लिया गया था लेकिन लगातार मामला बढ़ने पर पुलिस को इसकी खबर दो गई। 10 अगस्त को दो लेटर आए, इससे चिंता बढ़ गई। इसमें गांगुली और उनके परिवार के अलावा करीबी लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी।

कौन हैं शख्स और कहां से आए पत्र

कोलकाता पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। पत्र भेजने वाले शख्स का नाम अरुण बताया जा रहा है। पुलिस इसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बेलघरिया से कूरियर करते हुए इन पत्रों को दादा के कार्यालय में भेजा गया है। इन पत्रों को भेजने वाले इंसान को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किए हैं।

दादा के परिवार में कौन?

पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी ऑप्शन देख रही है और इस शख्स को जल्दी ही पकड़ने की कवायद चल रही है। हालांकि सार्वजनिक रूप से सौरव गांगुली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गांगुली के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी भी है। उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी परिवार का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+