सौरव गांगुली की आईपीएल से कर दी गई छुट्टी, दिल्ली कैपिटल्स में इस व्यक्ति ने किया रिप्लेस
आईपीएल नीलामी से पहले दिल्ली कापित्लास ने अपने स्टाफ का चयन कर लिया है। सौरव गांगुली टीम में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट थे लेकिन आगामी आईपीएल में वह वह नहीं दिखेंगे। उसी तरह रिकी पोंटिंग को भी अब बतौर कोच इस टीम के साथ नहीं देखा जा सकेगा।
सौरव गांगुली मैनेजमेंट में रहेंगे लेकिन सीधे तौर पर आईपीएल से नहीं जुड़ेंगे। JSW और GMR ग्रुप 2-2 साल के लिए टीम का जिम्मा उठाने वाले हैं। ऐसे में कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हो रहा है। दो साल के लिए कोच और डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट के रूप में अन्य लोग दिखेंगे।

अगले दो साल गांगुली दक्षिण अफ्रीका में दिल्ली कैपिटल्स टीम और महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली की टीम के साथ काम करेंगे। इस दौरान दादा आईपीएल का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं। आईपीएल से दादा का सीधे तौर पर अगले दो सालों के लिए कोई लेना-देना नहीं होगा। JSW जब दो साल बाद फिर से मैनेजमेंट संभालेगा, तब दादा फिर से आईपीएल में आ जाएंगे।
फ़िलहाल हेमांग बदानी को कोच और वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट बनाया गया है। दोनों GMR ग्रुप के साथ मिलकर काम करते रहे हैं। अन्य देशों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ ये दोनों काम कर रहे थे। इस वजह से अब आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका भी मिल गया है। ऋषभ पंत टीम में रहेंगे या नहीं, इस पर फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications