भारत के बांग्लादेश दौरे का सीधा प्रसारण होगा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की होगी सीरीज
India Tour of Bangladesh न्यूजीलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां भारतीय टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है। साथ ही इस दौरे के सभी मैचों के प्रसारण के टेलीविजन राइट भी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने खरीद लिए हैं। इसका अर्थ है कि तीन वनडे और दोनों टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत के बांग्लादेश दौरे का कार्यक्रम
भारत का बांग्लादेश दौरा 4 दिसंबर से शुरू होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम साल 2015 के बाद पहली बार बांग्लादेश टूर पर होगी। इस दौरे पर पहले तीन वनडे खेले जाएंगे। पहला वनडे 4 दिसंबर को, दूसरा वनडे 7 और तीसरा वनडे 10 दिसंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक होगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 22 से 26 दिसंबर के बीच शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जाहिर की खुशी
इस दौरे के प्रसारण के टेलीविजन राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को मिलने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजाम चौधरी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हमें यह जानकर खुशी हो रही है कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इंडिया टूर ऑफ बांग्लादेश के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क इस इंडस्ट्री के लीडर्स में से एक है और मुझे यकीन है कि प्रसारण गुणवत्ता और मानक इस तरह की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के अनुरूप होंगे।"
टी20 वर्ल्ड कप के बाद फिर दिखेंगे रोहित शर्मा
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप के बाद पहली बार रोहित शर्मा बतौर कप्तान मैदान पर वापसी करेंगे। रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज में टीम के कप्तान रहेंगे। वहीं केएल राहुल उप कप्तान का कार्यभार संभालेंगे। इस टूर पर विराट कोहली, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर प्लेयर टीम का हिस्सा होंगे। रवींद्र जडेजा को भी इस दौरे पर टीम में चुना गया है। वहीं ऋषभ पंत भी टीम का हिस्सा रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications