ICC वनडे वर्ल्ड कप के कुछ ऐसे फैक्ट्स जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे

ICC ODI World Cup facts: बीसीसीआई और आईसीसी की तरफ से इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उत्साह का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर फैन्स मुकाबलों के बारे में चर्चा कर रहे हैं और विशेषज्ञ भी मैचों को लेकर अपनी राय देते हुए दिख रहे हैं।

इस वर्ल्ड कप में कुल दस वेन्यू रखे गए हैं। फाइनल मैच अहमदाबाद में होगा। सबसे ज्यादा चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 15 अक्टूबर को मैच खेलना है। इस मैच पर हर किसी की निगाहें रहेंगी।

icc one day world cup

हर वर्ल्ड कप में कोई ऐसा रिकॉर्ड बनता है, तो नया होता है। पहले भी ऐसी चीजें होती आई हैं। पिछले जितने भी सालों में वर्ल्ड कप हुए हैं, उनमें कोई न कोई अलग बात या फैक्ट जरुर सामने आया है। इनमें से दस ऐसे तथ्यों के बारे में यहाँ बताया गया है, जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं।

वर्ल्ड कप के बारे में 10 दिलचस्प तथ्य

  1. वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने लगातार दो बार अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता है। क्लाइव ने साल 1975 और 79 में कप जीता।पोंटिंग ने साल 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप जीता।
  2. वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक चेतन शर्मा ने ली थी। उन्होंने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा किया था।
  3. सबसे बड़ी उम्र में वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नोलान क्लार्क के नाम है। 1996 में उन्होंने वर्ल्ड कप खेला था और उम्र करीबन 48 साल थी।
  4. लगातार तीन बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। कंगारुओं ने 1999, 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप जीता है। टोटल पांच ख़िताब ऑस्ट्रेलिया के नाम है।
  5. भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने 60 ओवर और 50 ओवर दोनों वर्ल्ड कप जीते हैं। साल 1983 में 60 ओवर होते थे। 2011 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीता था।
  6. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 2278 रन बनाये हैं और पांच वर्ल्ड कप खेले हैं।
  7. वर्ल्ड कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर मार्टिन गप्टिल के नाम है, उन्होंने 2015 में विंडीज के खिलाफ 237 रन बनाये थे।
  8. सबसे बड़ी भागीदारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्लन सैमुएल्स के नाम है। दोनों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन जोड़े।
  9. सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा के नाम है, उनके नाम 71 विकेट हैं।
  10. विकेट के पीछे सर्वाधिक (54) शिकार श्रीलंका के कुमार संगकारा ने किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+