ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्या को कप्तान बनाने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
Suryakumar Yadav: भारतीय टीम वर्ल्ड कप के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया में युवा खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम का कप्तान भी नया है। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं।
वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे और बाहर होने के बाद टी20 सीरीज के लिए कप्तान की जगह खाली हो गई। भारतीय टीम में सीनियर के तौर पर सूर्यकुमार यादव ही थे जिनको कप्तानी दी जा सकती थी, बीसीसीआई ने ऐसा ही किया है।

सूर्यकुमार यादव पहली बार टीम इंडिया को लीड करेंगे। टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया। उनके अलावा युजवेंद्र चहल को भी शामिल नहीं किया गया। इन दोनों को टीम में शामिल नहीं करने के बाद फैन्स का गुस्सा भी देखने को मिला। सैमसन को लेकर ज्यादा गुस्सा था।
सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव के लिए भी फैन्स की प्रतिक्रियाएं आई। वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा लेकिन फैन्स का सपोर्ट अब भी है। उनकी बैटिंग को लेकर चर्चा अब भी बरकरार है। ऐसे में फैन्स के रिएक्शन आने लाजमी हैं।












Click it and Unblock the Notifications