4, 4, 6, 6, 6, 6: WPL इतिहास का सबसे शर्मनाक ओवर, ऑक्शन में जिस पर लुटाया पैसा दिल्ली को उसी ने डुबोया!

Most Expensive over in WPL history: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे मैच में क्रिकेट फैंस को एक ऐसा ओवर देखने को मिला, जिसने रिकॉर्ड बुक के पन्ने पलट दिए। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में सोफी डिवाइन ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसी तबाही मचाई कि दिल्ली की अनुभवी स्पिनर स्नेह राणा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। स्नेह राणा को दिल्ली ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन यह सौदा अब तक दिल्ली के लिए नुकसानदायक ही साबित रहा है।

मैच के छठे ओवर में आए 32 रन (Most Expensive over in WPL history)

मैच के छठे ओवर में गुजरात की ओपनर सोफी डिवाइन ने स्नेह राणा को निशाना बनाया। राणा अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाईं और डिवाइन ने इसका भरपूर फायदा उठाया। इस एक ओवर में कुल 32 रन बने, जो WPL इतिहास का अब तक का सबसे महंगा ओवर है। डिवाइन ने पहली दो गेंदों पर करारे चौके जड़कर दबाव बनाया।

Sneh Rana 1

बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके बाद उन्होंने अगली चार गेंदों पर लगातार चार गगनचुंबी छक्के जड़कर दिल्ली के खेमे में खलबली मचा दी। आखिरी गेंद पर एक फुल टॉस को सीमा रेखा के पार भेजकर डिवाइन ने इस ओवर में 32 रन पूरे किए। इससे पिछला रिकॉर्ड दीप्ति शर्मा के नाम था, जिन्होंने पिछले सीजन में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक ओवर में 28 रन दिए थे।

पावरप्ले में गुजरात का दबदबा

डिवाइन की इस आतिशबाजी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 80 रन ठोक दिए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है और WPL इतिहास का दूसरा सबसे सफल पावरप्ले प्रदर्शन। स्नेह राणा के उस महंगे ओवर ने मैच का मोमेंटम पूरी तरह से गुजरात की ओर मोड़ दिया।

95 रनों की तूफानी पारी और 'नर्वस नाइंटीज'

सोफी डिवाइन यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने दिल्ली के स्पिन आक्रमण को तहस-नहस करना जारी रखा। नौवें ओवर में उन्होंने श्री चरणी के खिलाफ 4 गेंदों में 3 छक्के जड़े। डिवाइन अपनी सेंचुरी की ओर तेजी से बढ़ रही थीं, लेकिन तभी दिल्ली की युवा सनसनी नंदनी शर्मा ने उन्हें अपनी स्लोअर गेंद के जाल में फंसा लिया।

डिवाइन मात्र 42 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। दिलचस्प बात यह है कि सोफी डिवाइन WPL इतिहास में दूसरी बार 90 के फेर में फंसी हैं। इससे पहले 2023 में वह 99 रन पर आउट हुई थीं। WPL के अब तक के सफर में यह छठी बार है जब कोई बल्लेबाज 90 के स्कोर पर तो पहुँचा लेकिन शतक पूरा नहीं कर सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+