Palash Muchhal Caste: किस जाति के लड़के से हो रही थी स्मृति मंधाना की शादी? अब कभी नहीं लेंगे 7 फेरे?
Smriti Mandhana Marriage Date: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर चर्चा काफी चल रही है, शादी 23 नवंबर को होनी थी और फेरों से कुछ देर पहले इसे रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था।
इंदौर से आने वाले बॉलीवुड संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ स्मृति मंधाना इसी महीने शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही थीं लेकिन पिता की तबीयत खराब होने से शादी रद्द हो गई। फैन्स को शादी रद्द होने पर काफी बड़ा झटका लगा है।

Smriti Mandhana की शादी कब?
दरअसल स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होनी थी। स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के बाद शादी टाल दी गई, अब पलाश मुच्छल और एक लड़की के चैट वायरल हुई है, जिसे शादी रद्द करने का कारण माना जा रहा है, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
डीडवाना क्यों भेजा कार्ड
इस शादी का कार्ड राजस्थान के डीडवाना में भेजा गया है। इसके पीछे कारण मंधाना की पारिवारिक जड़ें हैं, जो राजस्थान से ही हैं। डीडवाना की सुरल्या देवी उनकी कुलदेवी हैं और इसी वजह से शादी का कार्ड वहां भेजा गया है। मंधाना का परिवार वहां से जाकर महाराष्ट्र में बस गया था। वह मारवाड़ी समुदाय की माहेश्वरी जाति से आती हैं।
पलाश मुच्छल की जाति (Palash Muchhal Caste)
उनकी तरह ही मंगेतर पलाश मुच्छल भी उसी जाति से आते हैं और उनकी कुलदेवी भी डीडवाना की सुरल्या देवी ही हैं। पलाश का परिवार भी वहां से जाकर इंदौर बस गया। मारवाड़ी कम्युनिटी बिजनेस के सिलसले में देश के कोने-कोने में है। स्मृति और पलाश के पुरखे भी बाहर जाकर बस गए लेकिन अपनी कुलदेवी को आज भी आगे रखते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों अपनी जाति में ही शादी कर रहे हैं। इंटर-कास्ट मैरिज नहीं है।
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा ने वनइंडिया से बातचीत के दौरान स्मृति और पलाश की जाति को लेकर स्थिति साफ़ की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ही महेश्वरी समाज से आते हैं। व्यवसाय के कारण परिवार राजस्थान से बाहर जाकर रहने लगे थे।
हो चुकी है स्मृति-पलाश की सगाई
गौरतलब है कि पलाश और स्मृति की सगाई पहले ही हो चुकी है और अब शादी होनी है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। महिला वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पलाश मुंबई में ही थे। जीत के बाद स्मृति और उनकी एक फोटो सामने आई थी, जिसमें दोनों ट्रॉफी के साथ काफी खुश नज़र आ रहे थे।
स्मृति मंधाना की शादी से पहले ही कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तैरने लगे हैं, इनमें उनको हल्दी सेरेमनी के कपड़ों में दिखाया गया है, हालांकि यह अभी के फोटो हैं या नहीं, इस पर कोई जानकारी नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications