'पाकिस्तान को Smriti Mandhana से सीखनी चाहिए बल्लेबाजी', पाक दिग्गज ने दिखाया आईना

India Women vs Bangladesh Women, 1st Semi Final, Smriti Mandhana Batting: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। दांबुला में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया। भारत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को महज 81 रन पर रोक दिया और फिर बिना कोई विकेट खोये सिर्फ 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्मृति मंधाना ने फिर किया कमाल

इस मुकाबले में स्मृति मंधाना भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही। उन्होंने अपने हालिया अंतरराष्ट्रीय मैचों में कमाल की निरंतरता का प्रदर्शन किया है। अपनी पिछली नौ पारियों में उन्होंने 100.71 की प्रभावशाली औसत से 705 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे कम स्कोर 13 रन रहा है, और वे दो बार नाबाद रहीं।

smriti mandhana 1

मंधाना का शानदार प्रदर्शन

इन नौ पारियों में मंधाना ने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 161 गेंदों पर 136 रन रहा है। उन्होंने 125.04 की स्ट्राइक रेट भी बनाए रखी है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों पर 26 रन बनाए थे। लेकिन मंधाना ने 39 गेंदों पर 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 55 रन बनाकर मैच पर कब्जा कर लिया।

पाकिस्तानी दिग्गज ने की तारीफ

मैच के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्मृति मंधाना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी महिला टीम सहित अंडर 19 और बाकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को स्मृति मंधाना से बल्लेबाजी सीखने की जरूरत है।

शानदार रहा है करियर

टी 20 मैचों में मंधाना ने 140 मैचों में 28.60 की औसत से रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 85 मैचों में 45.37 की औसत से 3585 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने सात टेस्ट मैचों में 57.18 की औसत से 629 रन बनाए हैं। 28 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान या श्रीलंका से होगा। दूसरे सेमीफाइनल के नतीजे से ही उनके प्रतिद्वंद्वी का फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+