Smriti Mandhana के लिए साल 2025 रहा 'गोल्डन ईयर', एक साथ तोड़ दिए कई धांसू रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 किसी सपने से कम नहीं रहा है। मंधाना ने न सिर्फ इस साल महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। बल्कि आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई है।

वर्ल्ड कप में मंधाना का दमदार प्रदर्शन (Smriti Mandhana Records)

वर्ल्ड कप में टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन एक बार जब मंधाना का बल्ला चला तो रनों की बारिश हो गई। शुरुआती तीन मैचों में संघर्ष करने के बाद उन्होंने अगले तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और खुद को टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर बना दिया। मंधाना ने सिर्फ 6 पारियों में 55 के शानदार औसत और 100 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ।

Smriti Mandhana 1

साल 2025 में जमकर बरसाए हैं रन

हालांकि, स्मृति मंधाना की सफलता की कहानी सिर्फ वर्ल्ड कप तक सीमित नहीं है। पूरे साल 2025 में वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 'रन मशीन' बनकर उभरी हैं। उन्होंने 25 पारियों में कुल 1480 रन बनाए हैं, जो इस साल किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। वनडे क्रिकेट में तो उनका प्रदर्शन और भी लाजवाब रहा है। 20 वनडे मैचों में 1259 रन बनाकर वह इस फॉर्मेट में भी 2025 की लीडिंग रन-स्कोरर हैं।

इस साल जड़े हैं अब तक 6 शतक और 6 अर्धशतक

रन बनाने के अलावा स्मृति मंधाना ने इस साल शतकों का भी रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने वनडे और टी20 को मिलाकर कुल 6 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं, जो 2025 में किसी भी महिला खिलाड़ी के सबसे ज़्यादा शतक हैं। इसमें से 5 शतक तो सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही आए हैं। बड़ी पारियां खेलने के मामले में भी मंधाना का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने इस साल 12 बार 50 या उससे अधिक रन (6 शतक और 6 अर्धशतक) के स्कोर बनाए हैं, जो उन्हें इस सूची में भी नंबर-1 पर रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+