स्मृति मंधाना की आज होने वाली शादी कैंसिल, घर में हुए हादसे से मची अफरा-तफरी, मेहमानों को वापस भेजा गया
Smriti Mandhana Wedding Postponed: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी से एक चिंताजनक खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। दरअसल इस घटना की वजह से अब शादी स्थगित होने की खबरें सामने आई है। स्मृति के पिता की अचानक बिगड़ी तबियत से सब कुछ बदल गया।
मंधाना की आज होने वाली शादी टलने की पुष्टि उनके मैनेजर ने ही की है। पीटीआई ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है, उसमें क्रिकेटर के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया है कि मंधाना के पिता नाश्ता कर रहे थे और उसी दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि थोड़ी देर इंतजार किया गया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन जब वह ठीक नहीं हुए, तो एम्बुलेंस को बुलाया गया और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंधाना अपने पिता के काफी क्लोज हैं, इस वजह से खुद उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक पिता ठीक नहीं हो जाते, शादी को टाला जाएगा। अभी यह शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।
VIDEO | Tuhin Mishra, manager of Indian cricketer Smriti Mandhana, confirms that her father is not well and the wedding has been indefinitely postponed.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/K5EVJwyR4h
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2025
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति मंधाना के फ़ार्म हाउस पर ही यह शादी होनी थी। दोपहर में शादी का कार्यक्रम था और फेरे भी दोपहर में ही होने वाले थे। इस बीच पिता की तबियत की वजह से शादी को टालना पड़ा। पिछले दो से तीन दिनों तक प्री-वेडिंग कार्यक्रम चल रहे थे। इसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम शामिल थे। स्मृति के मंगेतर पलाश मुच्छल और उनका परिवार भी वहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications