कब हो सकती है स्मृति मंधाना की शादी? पिता के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट
Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल आखिरकार जीवन के नए सफर की शुरुआत करने ही वाले थे लेकिन पिता की तबियत के बाद शादी स्थगित हो गई। आज दोपहर ही दोनों सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो जाते लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
पिता के काफी ज्यादा क्लोज होने के कारण स्मृति ने परिवार के सामने आई मुश्किल घड़ी में शादी नहीं करने का फैसला लिया था। यह शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई। इसके मतलब यही है कि स्मृति और पलाश की शादी को लेकर कोई जल्दी नहीं है। इस बीच सांगली के अस्पताल से डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है।

PTI के अनुसार मंधाना के फैमली डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे श्री श्रीनिवास मंधाना को अचानक बाईं ओर सीने में तेज दर्द हुआ, जिसे मेडिकल भाषा में एंजाइना कहा जाता है। लक्षण दिखाई देते ही उनके बेटे ने तुरंत मुझे फोन किया। हमने तुरंत एंबुलेंस भेजी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान ईसीजी और अन्य रिपोर्ट्स में पता चला कि उनके कार्डियक एंजाइम बढ़े हुए हैं, इसलिए अब उन्हें डॉक्टरी निगरानी में रखना जरूरी है।
उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है, जिसे कम करने के लिए डॉक्टर लगातार उपचार कर रहे हैं। मेडिकल टीम हर पल उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। यदि हालात और खराब होते हैं, तो एंजियोग्राफी करनी पड़ सकती है। स्मृति और उनका परिवार डॉक्टरों के संपर्क में बना हुआ है। उम्मीद है कि उनकी तबीयत कल तक पूरी तरह सुधर जाएगी।
इस कंडीशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि मंधाना की शादी अभी तो कुछ दिनों तक नहीं होने वाली है, उनके पिता पूरी तरह ठीक होने पर ही कुछ फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications