Smriti Mandhana के हाथ से गायब हुई सगाई की रिंग, नई फोटो ने बढ़ाई टेंशन! क्या टूट गई है पलाश मुच्छल से शादी?

Smriti Mandhana Post Viral: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। सिंगर पलाश मुच्छल के साथ शादी की तारीख टलने के बाद उनकी पहली सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। मंधाना की शादी म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल के साथ 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके पिता की तबियत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

मंधाना की उंगली से अंगूठी गायब (Smriti Mandhana Post Viral)

इसके बाद में पलाश को भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हाल ही में मंधाना ने एक टूथपेस्ट ब्रांड का प्रमोशनल वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। यह पोस्ट उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी नहीं थी, लेकिन इस दौरान फैंस की नजर एक खास चीज पर पड़ी। दरअसल, मंधाना की उंगली से सगाई की अंगूठी गायब थी। जिसके बाद मंधाना की शादी को लेकर फैंस के बीच कई तरह की बातें होने लगी।

Smriti Mandhana 1

फैंस ने पूछा- 'अंगूठी कहां है?'

अंगूठी न देखकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ ने यह जानना चाहा कि क्या यह विज्ञापन सगाई से पहले शूट किया गया था, जबकि कई अन्य ने यह सवाल किया, 'अंगूठी कहां है?' उनकी चिंता तब और बढ़ गई जब शादी टलने के बाद पलाश की किसी और लड़की से की गई 'चैट्स' सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन घटनाओं के बीच यह भी ख़बर आई कि मंधाना ने शादी से संबंधित अपनी सभी पुरानी पोस्ट हटा दीं और उनकी कुछ साथी खिलाड़ियों ने पलाश को अनफॉलो भी कर दिया।

पलाश की बहन का छलका दर्द

हालांकि, इन तमाम अटकलों के बीच इस कपल ने एक छोटा सा संकेत दिया कि उनके बीच सब ठीक है। स्मृति और पलाश दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम बायो में एक 'नज़र' इमोजी जोड़ा, जो यह बताता है कि वे सार्वजनिक जांच और नकारात्मकता के बावजूद अपने रिश्ते को सुरक्षित रखना चाहते हैं। पलाश की बहन और जानी-मानी गायिका पलाक मुच्छल ने भी हाल ही में इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका परिवार इन मुश्किलों के बावजूद सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+