शुभमन गिल बनाम ऋषभ पंत, 32 टेस्ट के बाद किसका रिकॉर्ड बेहतर? कौन है दोनों में आगे
Shubman Gill vs Rishabh Pant: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास है। हालांकि नाम ऋषभ पंत का भी चल रा था लेकिन अंत में गिल को ही कमान थमा दी गई। इंग्लैंड की कंडीशंस में कप्तानी कर पाना आसान कार्य नहीं होने वाला है। गिल के साथ उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है।
शुभमन गिल अभी युवा हैं और ज्यादा मुकाबले भी नहीं खेले हैं। ऋषभ पंत ने उनसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं, ऐसे में दोनों के बीच बैटिंग में एक तुलना की जा सकती है। हालांकि मैचों में अंतर होने के कारण गिल और पंत के मैचों की बराबर संख्या लेना ही उचित रहेगा।

गिल पहली बार कप्तानी करेंगे, पंत उनकी सहायता करने के लिए रहेंगे। गिल ने अब तक 32 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इन दोनों के 32 टेस्ट की तुलना कर जानने का प्रयास किया गया है कि कौन उस समय तक आगे था और किसका पलड़ा भारी था।
Shubman Gill के आंकड़े
शुभमन गिल ने अपने करियर में अब तक कुल 32 टेस्ट मैचों की 59 पारियों में कुल 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्ला 7 अर्धशतक और 5 शतक जमाने में सफल रहा है। गिल इस दौरान पांच बार नाबाद भी रहे हैं और कुल औसत 35 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 128 रनों का रहा है।
Rishabh Pant का रिकॉर्ड
अपने टेस्ट करियर में ऋषभ पंत ने गिल से ज्यादा मुकाबले खेले हैं लेकिन उनके शुरुआती 32 टेस्ट मैचों के आंकड़े यहाँ देखे गए हैं। उन्होंने कुल 54 पारियां खेली हैं, जिनमें 5 बार नॉट आउट रहे हैं। उनके बल्ले से 2169 रन आए हैं। इस दौरान पंत ने 11 शतकीय पारियां खेली और 11 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका औसत 44 से ऊपर का रहा है। नाबाद 159 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।
कौन रहा है इन दोनों में बेहतर
अब दोनों के बीच तुलनातमक अध्ययन किया जाए, तो पंत का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। गिल यहां पीछे रह गए हैं। ऋषभ पंत ने शुरुआती दौर में ही इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की धुनाई करने का काम किया। उन्होंने गिल की तुलना में एक शतक ज्यादा जमाया है, इसके अलावा उनका औसत भी ज्यादा है। ऐसे में गिल से बेहतर आंकड़े पंत के ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications